मुजफ्फरनगर चेतना महासम्मेलन की तैयारियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

0
245
चेतना महासम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह और उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास राठी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगमाल उपाध्याय
  • 5 दिसंबर का महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा :तेजपाल

मुजफ्फरनगर: सुश्री प्रतिमा भौमिक,केंद्रीय राज्यमंत्री (सामाजिक न्याय और अधिकारिता भारत सरकार) आगामी 5 दिसम्बर को आर्य समाज मंदिर, डी.ए.वी कॉलेज, मुज़फ्फ़रनगर में चेतना महासम्मेलन को संबोधित करने पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास राठी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगमाल उपाध्याय भी थे।
अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित 5 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाला चेतना महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। यह महासम्मेलन समाज की राजनीतिक दिशा व दशा दोनों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, यह बात अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के दौरान कहीं। उन्होंने समाज के सभी बुजुर्गों, माताओं, बहनों, नौजवान व सभी साथियों से अपील की 5 दिसंबर को चेतना महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर महासम्मेलन में पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाएं।
इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, प्रदेशीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण आर्य, प्रदेशीय उपाध्यक्ष विकास उपाध्याय (सदस्य,ज़िला पंचायत,मेरठ), कोषाध्यक्ष एमपी सिंह, प्रदेशीय संगठन मंत्री संजय उपाध्याय, चरथावल प्रत्याशी नकुल उपाध्याय, के.पी सिंह (जिला अध्यक्ष,मुज्जफरनगर) और हिमांशु उपाध्याय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here