केंद्रीय राज्यमंत्री 5 दिसंबर को मुजफ्फरनगर पहुंचेगी अखिल भारतीय योगीनाथ समाज के कार्यक्रम में

0
559

नई दिल्ली: अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज का एक शिष्टमंडल केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा भौमिक के नई दिल्ली स्थित आवास पर जाकर मिला। अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के शिष्टमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री को 5 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाले अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक ने कार्यक्रम में आने के लिए सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री का अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह व उनके साथ गए सभी पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक का धन्यवाद किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह, डा.रामकुमार निरंजन,आनंद सिंह दाहिया,रामकुमार दाहिया,जगमाल उपाध्याय,उम्मेद सिंह,चमन सिंह उपाध्याय सरवन कौशिक,नरेश उपाध्याय, मदनपाल उपाध्याय उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here