अपर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ एवं प्रभारी जिलाधिकारी मेरठ चैत्रा वी द्वारा हस्तिनापुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया

0
241

मेरठ: अपर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ एवं प्रभारी जिलाधिकारी मेरठ चैत्रा वी द्वारा हस्तिनापुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की मौके पर समीक्षा की गई तथा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर आयुक्त ने हस्तिनापुर को बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जलस्तर बढ़ने को देखते हुए बाढ़ राहत चौकी के साथ स्वास्थ सेवाओं के साथ नाविकों व नावों की उपलब्धता का अपर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ एवं प्रभारी जिलाधिकारी मेरठ चैत्रा वी ने जायजा लिया।
इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए संबन्धित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी जिलाधिकारी ने चेताया कि बाढ़ से राहत व बचाव में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here