ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने अपने अनुयायियों से लाइव संवाद के दौरान सेवादारों द्वारा तैयार किए गए मकान की चाबी जरूरतमंद दिव्यांग को दी।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने देश विदेश में रह रहे अनुयायियों से इंटरनेट पर लाइव प्रसारण में कहा कि इस समय जो बेमौसम की बरसात हो रही है। जिससे इंसान को तरह-तरह की बीमारियां लगी हुई हैं। यह सब महाविनाश की निशानियां है। मनुष्य द्वारा प्रकृति के अंधाधुंध दोहन से ये विषम परिस्थितियां उत्पन्न हुई है। उसने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में अपनी भागीदारी करने का आहवान किया। इस दौरान उसके द्वारा गाए गए भजन पर अनुयायी नाचते हुए भी दिखे। इस दौरान छपरौली ब्लाक के अनुयायियों द्वारा तैयार किए गए मकान की चाबी शेरपुर लुहारा गांव के दिव्यांग मोहित कुमार को सौंपी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने आश्रम परिसर का निरीक्षण कर डेरा प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved