Friday, April 19, 2024

Chinese Apps Ban in India: देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने 54 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाएगी सरकार

Must read

सक्षम एप बनेगा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मददगार, एक क्लिक पर सुविधाओं का ले सकेंगे लाभ

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत : निर्वाचन में सूचना प्रौद्योगिकी और नई तकनीकें अहम भूमिका निभा रही हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी एवं...

सपा प्रतयाशी अमरपाल शर्मा का स्वागत कर जिताने का आवाहन किया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:दरकावदा गांव में सोमवार लोकसभा क्षेत्र बागपत से समाजवादी पार्टी ( इंडिया गठबंधन ) प्रत्याशी पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा का...

न्यू एरा स्कूल को मिली सीबीएसई 12 वीं की मान्यता

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली से बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल को सीबीएसई 12वीं तक की मान्यता मिल गयी है।...

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...

भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी ऐप्स पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इनमें ब्यूटी कैमरा-सेल्फी कैमरा,इक्वेलाइजर एंड बेस बूस्टर जैसे कई एप्स शामिल हैं।
नई दिल्ली:भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी ऐप्स पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इनमें ब्यूटी कैमरा—सेल्फी कैमरा, इक्वेलाइजर एंड बेस बूस्टर जैसे कई एप्स शामिल हैं। ये प्रतिबंध भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे का हवाला देते हुए लगाए गए हैं। नए प्रतिबंध में पहले प्रतिबंधित ऐप्स भी शामिल हैं,लेकिन क्लोन के रूप में फिर से सामने आए हैं।
2020 के बाद से कुल 270 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद 2022 में सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए ऐप्स का यह पहला लॉट है। आईटी कानून की धारा 69ए के तहत इन ऐप को प्रतिबंधित किया गया है।
प्रतिबंधित ऐप के क्लोन पर लगा बैन
हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में ज्यादातर उन ऐप्स के क्लोन शामिल हैं, जो 2020 से भारत में पहले से ही प्रतिबंधित थे। 50 और प्रतिबंधित ऐप्स के साथ, कुल ऐप्स की सूची जो भारत द्वारा प्रतिबंधित है 320 के करीब पहुंच सकता है।
भारत में पहले से ये ऐप हैं प्रतिबंधित
भारत सरकार ने इससे पहले टिकटॉक और पबजी मोबाइल समेत कई लोकप्रिय ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। जबकि PUBG मोबाइल ने किसी तरह भारत में वापसी की, क्राफ्टन ने एक नया कार्यालय स्थापित किया और अपने चीनी भागीदारों के साथ संबंध तोड़ लिया, टिकटोक (TikTok) इतना भाग्यशाली नहीं रहा है और देश में प्रतिबंधित है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में कुछ चीनी सहित क्लोन ऐप शामिल हैं।
साल 2020 में सबसे पहले 59 ऐप हुए बैन
साल 2020 में लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर था तब सबसे पहले टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन की गाज गिरी थी. भारत ने टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट, हेलो, लाइकी, वी चैट, ब्यूटी प्लस जैसे लोकप्रिय ऐप्स पर बैन लगाया था. इसके बाद सरकार ने 47 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया जिसमें से ज्यादातर या तो पहले से प्रतिबंधित ऐप्स के क्लोन थे या फिर उनसे मिलते-जुलते थे।

Latest News