ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: ग्वालीखेडा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में दीपोत्सव के अवसर पर रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बीए व बीएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोलियां बनाई। जिसमे कोमल, काजल, सोनिया साक्षी राणा की रंगोली को खूब सराहा गया। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, सचिव रवि पंवार, डा राजीव गुप्ता, डा.शबाना, डा संजीव, डा अमित सोलंकी, गीता, सचिन कुमार, कुमारी पूजा आदि मौजूद रहे। उधर बुढेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, गांवड़ी के श्री राजेश पायलट पब्लिक हाई स्कूल, फ़जलपुर की पर्ल ग्लोबल एकेडमी, अंगदपुर के विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में भी रंगोली प्रतियोगिता हुई।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved