जनपद में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस

0
261

बागपत: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को जिलाधिकारी राजकमल यादव ने विकास भवन परिसर में कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण वितरित किए गए और दिव्यांग जनों का हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने उनसे पूछा कि समय से पेंशन मिल रही है या नहीं। दिव्यांग जनों ने पेंशन को समय से मिलने की बात रखी और पेंशन से हम दिव्यांग संतुष्ट हैं। जिलाधिकारी ने कहा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए जिन मतदाताओं की उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो रही हो ऐसे दिव्यांग जनों का मत नहीं बना हो, ऐसे दिव्यांगजन अपना मत अवश्य बनाएं। आपके लिए मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए दिव्यांग मित्र बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने दिव्यांग जनों का हौसला अफजाई की।

जिलाधिकारी ने दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण किए वितरित दिव्यांगों के खिले चेहरे

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह,जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, डीसीएनआरएलएम बी.पी.सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।