Wednesday, April 24, 2024

17 दिसम्बर को आजादी का अमृत महोत्सव एवं चैरी-चैरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत मेरठ में होगा मेरठ क्रांतिपर्व का भव्य आयोजन

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • जिलाधिकारी ने की मेरठ क्रांतिपर्व की तैयारियों की समीक्षा
  • विक्टोरिया पार्क से लाल किला तक रवाना होगी तिरंगा यात्रा, क्रांति पथ का होगा शिलान्यास: जिलाधिकारी
  • राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन: सीडीओ

मेरठ : दिनांक 17 दिसम्बर 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव एवं चैरी-चैरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का स्मरणोत्सव मेरठ क्रांतिपर्व पर जनपद में किया जा रहा है। इस अवसर पर शहीद स्मारक व विक्टोरिया पार्क पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिलाधिकारी के.बालाजी ने आज विक्टोरिया पार्क में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मत्स्य,पशुधन एवं डेयरी भारत सरकार डा.संजीव कुमार बालियान होंगे तथा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल,सांसद सत्यपाल सिंह,सांसद राज्यसभा विजय पाल सिंह तोमर,सांसद राज्यसभा कांता कर्दम,राज्यमंत्री जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग उ.प्र.दिनेश खटीक व अन्य विधायकगण होंगे।
जिलाधिकारी के.बालाजी ने बताया कि विक्टोरिया पार्क से प्रातः 10.00 बजे मेरठ से लाल किला,नई दिल्ली तक युवा प्रतिभागियों द्वारा वाहनो से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जायेगी। दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे तक राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय (शहीद स्मारक) पर अखंड ज्योति पर पुष्पांजलि, मेरठ की वीथिकाओ का लोकार्पण व क्रांति पथ का शिलान्यास तथा क्रांति पथ का गाईडेड टूर (विद्यार्थियो के लिए) किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि अपरान्ह 03.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक विक्टोरिया पार्क में स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक सिंहावलोकनः गदर से गणतंत्र तक तथा सरदार पटेल इन बारदोली मूवमेंट का विमोचन किया जायेगा। भारतीय सौष्ठव क्रीड़ा प्रदर्शन गतका (पंजाब)-12 कलाकारों द्वारा, पाईडण्डा (उ.प्र.)-15 कलाकारो द्वारा, फरूवाही (उ.प्र.)-15 कलाकारों द्वारा, कलरियापयट्टू (केरल)-12 कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि विक्टोरिया पार्क में राष्ट्रभक्ति पर रागिनी गायन की प्रस्तुति ब्रहमपाल नागर द्वारा दी जायेगी। स्वस्तिवाचन, राष्ट्र वंदना (गायन समूह) एवं वंदे मातरम-क्रांति गाथा कथक नृत्य संरचना अंतर्गत शिवांगी संगीत महाविद्यालय के 75 कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। राष्ट्रभक्ति पर म्यूजिकल नाट्य प्रस्तुति तपस्या ग्रुप थियेटर,मंडी हाउस,नई दिल्ली द्वारा दी जायेगी। पुलिस एवं आर्मी बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि इसके अतिरिक्त विक्टोरिया पार्क में ही राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर चित्रकला प्रतियोगिता,नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तको का स्टाॅल लगाया जायेगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा,उप जिलाधिकारी सदर संदीप भागिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Latest News