Friday, April 19, 2024

सुभारती मैनेजमेंट कॉलिज देश के शीर्ष कॉलिजों में हुआ शुमार

Must read

सक्षम एप बनेगा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मददगार, एक क्लिक पर सुविधाओं का ले सकेंगे लाभ

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत : निर्वाचन में सूचना प्रौद्योगिकी और नई तकनीकें अहम भूमिका निभा रही हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी एवं...

सपा प्रतयाशी अमरपाल शर्मा का स्वागत कर जिताने का आवाहन किया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:दरकावदा गांव में सोमवार लोकसभा क्षेत्र बागपत से समाजवादी पार्टी ( इंडिया गठबंधन ) प्रत्याशी पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा का...

न्यू एरा स्कूल को मिली सीबीएसई 12 वीं की मान्यता

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली से बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल को सीबीएसई 12वीं तक की मान्यता मिल गयी है।...

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...
  • टाइम्स बी स्कूल एवं ओपेन कंटार बी स्कूल सर्वेक्षण 2022 में देश के शीर्ष मैनेजमेंट कॉलिजों में शामिल हुआ सुभारती विश्वविद्यालय का मैनेजमेंट कॉलिज

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स जो कि एन.ए.ए.सी. द्वारा मान्यता प्राप्त ए. ग्रेड विश्वविद्यालय का एक मुख्य घटक महाविद्यालय है।
टाइम्स बी स्कूल सर्वेक्षण 2022 एवं ओपेन कंटार बी स्कूल सर्वेक्षण के अनुसार आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स ने अखिल भारतीय स्तर पर सर्वोतम 150 बी स्कूलो में विशेष स्थान प्राप्त किया है। इस प्रक्रिया मे डेटा के संग्रह के बाद व्यवस्थित विश्लेषण किया गया एवं मैनेजमेंट कॉलिजों को तदनुसार रैंक प्रदान किये गए।
सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के.थपलियाल ने मैनेजमेंट कॉलिज के डायरेक्टर डा. आर.के.घई सहित विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि टाइम्स बी स्कूल सर्वेक्षण एवं ओपेन कंटार बी स्कूल सर्वेक्षण में शीर्ष कॉलिज में सुभारती मैनेजमेंट का शुमार होना हमारे विश्वविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता का सम्मान है। उन्होंने बताया कि सुभारती मैनेजमेंट कॉलिज द्वारा विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट कॉलिज में उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के कार्य किये जा रहे है।

कुलपति डा.जी.के.थपलियाल मैनेजमेंट कॉलिज के डायरेक्टर डा. आर.के.घई को बधाइ्र्र देते हुए

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए अपनी मंगलकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय हमेशा अपने विद्यार्थियों में योग्यता एवं कौशल विकास के साथ उन्हें उद्योग के क्षेत्र में निपुण बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा मैनेजमेंट कॉलिज विद्यार्थियों में उद्यमी क्षमता निमार्ण करके उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में सफल बना रहा है ताकि वह वह अपनी क्षमता से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।
डीन फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स एवं डायरेक्टर आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट डा.आर.के.घई ने बताया कि टाइम्स बी-स्कूल एवं ओपेन-कंटार बी-स्कूल भारत की सबसे विश्वसनीय बी-स्कूल रैकिंग है। टाइम्स बी-स्कूल एवं ओपेन-कंटार बी-स्कूल सर्वेक्षण का उद्देश्य भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों को मान्यता प्रदान करना होता है। दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक देश भर मे 1500 से अधिक बी-स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं व्यवसायिक उच्च मानकों पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें संकाय सदस्य, अनुसंधान, पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्वति, उघोग इंटरफेस, बुनियादी ढाचा, भविष्य नीतियां, सहायक गतिविधिया आदि के बुनियाद पर सर्वेक्षण होता है। उन्होंने विशेष बताया कि आचार्य विष्णु गुप्त सुभारती कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में उत्कृष्टता को अधिकतम महत्व दिया जाता है। उन्हांने कहा कि मैनेजमेंट कॉलिज द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण एवं अनुभवी शिक्षाविदों द्वारा ज्ञान वर्धन करके उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में दक्ष बनाया जा रहा है।

Latest News