Friday, March 8, 2024

सादाबाद में आज से चुनावी रण में उतरेंगे रामवीर उपाध्याय, स्वास्थ्य खराब होने के चलते पहली बार पहुंचेंगे जनता के बीच

Must read

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...

माघी पूर्णिमा पर श्री रामेश्वरम धाम में अपराजैय अग्निहोत्रम अनुष्ठान सम्पन्न

रामेश्वरम/मसूरी: भगवान श्री राम के पूज्य स्थल और भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगम में से एक श्री रामेश्वरम में मसूरी से पधारे जगदगुरु आर्यम...

पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:शाहपुर बाणगंगा गांव के वन्य क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर बिनौली पुलिस ने...

धूमधाम से निकाली संत रविदास शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली: संत रविदास जयंती शनिवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिनौली, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, रंछाड, शेखपुरा आदि...

सादाबाद।  उम्मीदवार रामवीर उपाध्याय का स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह चुनाव प्रचार और समर्थकों से दूर थे। अन्य दलों के प्रत्याशी भाजपा को बिना दूल्हा की बरात कहकर चुटकी ले रहे थे। अंततः बुधवार को भाजपा उम्मीदवार रामवीर उपाध्याय चुनावी रण में उतरेंगे।
ऊंचे सियासी कद वाले रामवीर उपाध्याय बीते लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह जिले की तीनों विधानसभा सीटों से चुनाव जीतकर कीर्तिमान बना चुके हैं। वह चार बार केबिनेट मंत्री रहे और जनता के दिलों में खास जगह बनाई है। चुनाव से पहले उन्होंने बसपा की सदस्यता छोड़ दी थी और भाजपा का दामन थाम लिया था। स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्होंने आगरा शास्त्रीपुरम स्थित आवास से ऑनलाइन नामांकन किया था। इसके बाद से वह अभी तक प्रचार,समर्थक, पार्टी कार्यकर्ताओं से दूर रहे। प्रचार के दौरान विरोधी दलों के उम्मीदवार भाजपा को बिना दूल्हे की बारात कहकर चुटकी ले रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा से भी वह दूर रहे। रामवीर उपाध्याय बुधवार को समर्थकों के बीच होंगे और चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। बुधवार को वह गोविंदपुर से जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। हाईवे स्थित गांव में जनसंपर्क करते हुए वह कस्बे के मुख्य बाजारों, मुख्य चौराहों पर वोट अपील करेंगे। यह जानकारी उनके निजी सचिव रानू पंडित ने पत्र के माध्यम से दी है। पुलिस प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई है।

Latest News