Wednesday, April 24, 2024

संबित पात्रा ने अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला,कहा-‘जो करे जिन्ना से प्यार वो कैसे करे पाकिस्तान से इनकार’

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

इस चुनाव में जिन्ना को हमारी पार्टी लेकर नहीं आई बल्कि अखिलेश यादव लाए हैं। अखिलेश यादव पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते हैं। वे दुश्मन मानेंगे भी कैसे जो करे जिन्ना से प्यार वह कैसे करे पाकिस्तान से इंकार।
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि हम सबने देखा है कि कल क्लब हाउस में दिग्विजय सिंह भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और पाकिस्तान के हां में हां मिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का देश के खिलाफ कुछ कहना आम बात नहीं है। लेकिन ये किसी कांग्रेस के व्यक्ति का नीजि विचार हो ये जरूरी नहीं।
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहा है। उन्होंने ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी पाकिस्तानियों की भाषा बोल रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पाकिस्तान और चीन से मिली है कांग्रेस।
संबित ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
संबित पात्रा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में जिन्ना को हमारी पार्टी ने नहीं लाया बल्कि अखिलेश यादव लाए हैं। अखिलेश यादव पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते हैं। वे दुश्मन मानेंगे भी कैसे जो करे जिन्ना से प्यार वह कैसे करे पाकिस्तान से इनकार। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का बयान दुखद,चिंताजनक और शर्मनाक है। अखिलेश यादव अपने बयान पर पश्चाताप करें।
आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतार देते
संबित पात्रा ने अब तक उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी करने को लेकर कहा कि अखिलेश उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करेंगे क्योंकि उनकी सूची में अधिकतर उम्मीदवार गुंडे और मवाली भरे पड़े हैं। उन्हें पता है कि अगर वो सूची जारी करेंगे तो जनता के सामने उनकी पोल खुल जाएगी। संबित पात्रा ने जेल गए उम्मीदवार नाहिद हसन को लेकर भी अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा अगर आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतारने से नहीं हिचकते।

Latest News