Tuesday, April 23, 2024

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का विधायक ने किया शुभारंभ

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान
  • आशाएं घर-घर जाकर पूछेंगी सेहत का हाल
  • संक्रामित लोगों घर पर चिपकाए जाएंगे स्टीकर

कासगंज। डेंगू व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनपद में शुक्रवार को नगरपालिका परिषद से संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत व अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) वीके सिंह ने फीता काटकर रैली का उद्घाटन किया। इस मौके पर चेयरमैन रजनी साहू ने नगरपालिका परिषद से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें आशाएं घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को दूर रखने के उपायों के बारे में बताएंगी। मच्छरों को दूर करने के लिए आशाएं घरों के अंदर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनुकूल स्थितियों की जांच करेंगी। लोगों को मच्छरों के प्रजनन पर रोक और मच्छरों के काटने से बचाव के उपयों के विषय में जानकारी देंगी।
उन्होंने बताया कि आशाएं व आंगनवाड़ी घर-घर जाकर बुखार से ग्रसित लोगों की सूची, टीबी संबंधित रोगों की सूची तैयार करेंगी। घर-घर जाकर कोविड से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। लोगों को बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना और घर के आसपास साफ-सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने के लिए करेंगी प्रेरित।
उन्होंने बताया कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जुखाम, बुखार से पीड़ित लोगों के घरों पर स्टीकर चिपकाकर चिह्नित करेंगी। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देंगी। उसके बाद अधिकारी, डॉक्टर द्वारा उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला शहरी समन्वयक मौ.यूसुफ, यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षित, बीएमसी जावेद व आशा आंगनवाड़ी आदि मौजूद रहे।

Latest News