Friday, March 8, 2024

शिविर में विद्यार्थियों को दिया गया शारीरिक प्रशिक्षण

Must read

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...

माघी पूर्णिमा पर श्री रामेश्वरम धाम में अपराजैय अग्निहोत्रम अनुष्ठान सम्पन्न

रामेश्वरम/मसूरी: भगवान श्री राम के पूज्य स्थल और भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगम में से एक श्री रामेश्वरम में मसूरी से पधारे जगदगुरु आर्यम...

पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:शाहपुर बाणगंगा गांव के वन्य क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर बिनौली पुलिस ने...

धूमधाम से निकाली संत रविदास शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली: संत रविदास जयंती शनिवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिनौली, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, रंछाड, शेखपुरा आदि...

बागपत। आर्य वीर दल बागपत के तत्वाधान में ऋषिकुलम विद्यालय बसी बागपत में छठे दिन भी योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के संचालक पंकज आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को आर्य वीर दल के नियम और इसके इतिहास की जानकारी दी।आचार्य यशवीर ने विद्यार्थियों को बौद्धिक ज्ञान दिया गया। यज्ञ राजेन्द्र आर्य द्वारा किया गया।
शिक्षक धर्मेंद्र आर्य मुम्बई, हरेंद्र आर्य व जयराम आर्य ने विद्यार्थियों को शारीरिक प्रशिक्षण दिया। शिविर में संस्था के प्रबंधक तेजपाल द्वारा आधारभूत व्यवस्था बहुत ही तन्मयता से की जा रही है। संचालन यतेंद्र राणा जिला संचालक आर्य वीर दल बागपत ने किया। शिविर के व्यवस्था सहयोगी मनोज आर्य रमाला, लखन आर्य, मास्टर यशपाल लुहारी व मनोज आर्य टटीरी रहे।

Latest News