Monday, April 22, 2024

शिक्षा के प्रति बच्चों को व उनके अभिभावकों को घर-घर के दरवाजे तक किया जाएगा जागरूक

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • कलेक्ट्रेट लोक मंच पर मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया
  • स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सांसद डा.सत्यपाल सिंह ने किया शुभारंभ
  • स्कूल चलो अभियान 2023-24 बागपत की यही पुकार शत-प्रतिशत नामांकन अबकी बार, एक भी बच्चा छूटे ना, संकल्प हमारा टूटे ना

बागपत: शिक्षा हर बच्चे का अधिकार उज्जवल भविष्य का आधार 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने के लिए पूरे प्रदेश में आज से स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किय। यह अभियान प्रदेश के समस्त जनपदों में चलाया जाएगा। जिसके क्रम में आज जनपद बागपत में कलेक्ट्रेट लोक मंच पर स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह जी ने किया। स्कूल चलो अभियान जनपद के समस्त 530 परिषदीय विद्यालयों में चलाया जाएगा।
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट लोक मंच पर एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
सांसद ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया है कि स्कूल चलो अभियान के माध्यम से प्रत्येक बच्चे एवं परिवार को स्कूली शिक्षा से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित न हो पाए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा एक मात्र साधन है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन का कारक बन सकती है। शिक्षा ही प्रत्येक नागरिक को एक सही दिशा दे सकती है। शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला खड़ी कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति सक्षम होगा तो समाज सक्षम होगा। समाज सक्षम होगा तो राष्ट्र स्वयं ही सशक्त होता हुआ दिखायी देगा। राष्ट्र को आधारभूत रूप से सक्षम होने के लिए जिस प्रयास की सर्वाधिक आवश्यकता होती है, वह यह है कि देश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करें। प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बनता है कि वह अपने देश को दुनिया की एक ताकत बनाने के लिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करने में सहयोग करे। शिक्षित करने के लिए आवश्यक है कि हम उसे स्कूल भेजें, स्कूल लेकर आएं।
सांसद ने कहा शिक्षक नौकरी नहीं करता है,वह राष्ट्र का निर्माण करता है। एक अच्छे समाज का निर्माण करता है। शिक्षा से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है, इसलिए कोई भी बच्चा गलियों में नजर ना आए। विद्यालय में नजर आना चाहिए, अगर यह कार्य करोगे तब बहुत बड़ा पुण्य मिलेगा।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा जनपद में बिना शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। स्कूल चलो अभियान 2023-24 बागपत की यही पुकार शत-प्रतिशत नामांकन अबकी बार एक भी बच्चा छूटे ना संकल्प हमारा टूटे ना आप सभी अपने बच्चों का नजदीकी परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराएं बच्चे निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं।
जिलाधिकारी ने कहा शिक्षा से ही समाज का उत्थान होता है और अच्छी शिक्षा से ही समाज की रोशनी मिलती है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिनकी सांसद और जिलाधिकारी ने सराहना की।
इस अवसर पर सांसद धर्मपत्नी अलका तोमर, अपरजिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी एम.एल.व्यास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कीर्ति सहित आदि उपस्थित रहे।

Latest News