Tuesday, April 23, 2024

शनि जयंती पर काली वस्तुओं का करें दान : राजकुमार

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

बागपत। वट अमावस्या,सोमवती अमावस्या व शनि जयंती पर इस बार महासंयोग बन रहा है, ऐसा विशेष संयोग जीवन मे कभी-कभी ही आता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि यह संयोग 30 मई दिन सोमवार को बन रहा है। इस दिन सर्वाथसिद्ध योग भी बन रहा है। अमावस्या का प्रवेश 29 मई को शाम 2 बजकर 56 मिनट पर होगा जोकि 30 मई को शाम 5 बजे तक रहेगा। सर्वाथसिद्ध योग सुबह 7 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगा। इस योग मे किया गया कार्य उत्तम फल देता है। वट अमावस्या मे वट वृक्ष की पूजा करके सुहागिन स्त्री अखंड सोभाग्य की कामना करती है। वटवृक्ष की ही पूजा इस दिन क्यों की जाती है तो इसका धार्मिक महत्व यह है कि वटवृक्ष के नीचे ही सावित्री ने यमराज से अपना सौभाग्य पाया था। इसके अलावा वटवृक्ष की शाखाए चारों तरफ फैली हुई होती है। इसमें ब्रह्म, विष्णु व महेश का वास होता है। इन शाखाओं से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। कभी भी टहनी की पूजा नही करनी चाहिए। वृक्ष की ही पूजा करनी चाहिए। टहनी तोड़ने से वटवृक्ष का अपमान होता है, कदापि ऐसा न करें। इस दिन सोमवती अमावस्या और शनि जयंती पर पीपल वृक्ष की पूजा का विधान बताया गया है। सोमवती अमावस्या का शास्त्रो मे विस्तार से वर्णन किया गया है। सोमवती अमावस्या को गंगा यमुना आदि पवित्र नदियों में स्नान करके दान पुण्य करने से सात जन्मों के पापों का विनाश होता है। शनि जयंती मे शनि महाराज की पूजा विधि विधान से करने से शारीरिक, आर्थिक मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। शनि जयंती मे तुलादान का विशेष महत्व होता है। इस तुलादान करने से कर्ज रोग से मुक्ति मिलती है।

Latest News