Wednesday, April 24, 2024

लता मंगेशकर के निधन पर पीएम बोले- बेहद पीड़ा में हूं, जानें अन्य नेताओं ने क्या कहा

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। उनके निधन पर नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए, इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया।
नई दिल्लीः भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनको 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बादत ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है। उनके निधन पर नेताओं ने उनके निधन को देश के लिए क्षति बताया है।
राष्ट्रपति ने किया शोक व्यक्त
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।
पीएम ने कहा-देश के लिए छोड़ गई खालीपन
मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘पीड़ा’ व्यक्त करने हुए दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।
पीए मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं। मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।
गृह मंत्री ने बताया व्यक्तिगत क्षति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।”
राहुल ने कहा-प्रशंसकों के दिल में रहेगी आवाज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त किया। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
संगीत रखा जाएगा पीढ़ियों तक याद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लता मंगेशकर का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनका संगीत कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
केजरीवाल ने बताया युग की समाप्ति
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत की स्वर कोकिला महान लता मंगेशकर जी का निधन भारत में संगीत के एक युग की समाप्ति है। उनकी सुरीली आवाज़ हम सबके बीच और पूरी दुनिया में सदा अमर रहेगी। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।
डा.सुभाष चंद्रा ने कहा-राष्ट्र ने खोया राग का स्रोत
राज्य सभा सदस्य डा.सुभाष चंद्रा ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्र ने आज राग का स्रोत खो दिया है! एक युग का अंत। भगवान लता दीदी की आत्मा को शांति दे। इस परिमाण के नुकसान को व्यक्त करने के लिए शब्द कभी भी पर्याप्त नहीं होते हैं।
प्रियंका ने बताया कला जगत की अपूर्णीय क्षति
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सुर साम्राज्ञी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।
अखिलेश यादव ने जताया दुख
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि ए मेरे वतन के लोगों… जरा याद करो स्वर-वाणी…भावभीनी श्रद्धांजलि!
उनके जैसा कोई गा नहीं सकता
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लता मंगेशकर इतनी बड़ी कलाकार और व्यक्तित्व थीं। मैंने उनके साथ 200 फिल्मों में काम किया है और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनके द्वारा गाए गए हिट गानों पर परफॉर्म किया। उनके जैसा कोई नहीं गा सकता, वह बहुत खास थीं। उनका निधन बहुत दुखद है।

 

Latest News