Tuesday, April 23, 2024

रामपुर में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के आसिम राजा को हराया

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

रामपुर। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के बाद मतगणना हो रही है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव पर बढ़त बना ली है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में उनको शिकस्त दी।
रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा को पराजित किया। रामपुर में मतगणना के दौरान पहले आसिम राजा ने बढ़त बनाई, फिर मुकाबला कांटे का होने लगा और अंत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां को अपने गढ़ में ही मात खानी पड़ी। आसिम राजा रामपुर में बीते दस वर्ष से समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं। घनश्याम सिंह लोधी भी फरवरी में समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और भाजपा ने उनको लोकसभा के चुनाव में उतार दिया। वह पहले भी दो बार लोकसभा का चुनाव लड़े थे, जबकि आसिम राजा का यह पहला बड़ा चुनाव था। रामपुर में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। भगवा पार्टी ने आजम खां के गढ़ में समाजवादी पार्टी को पटखनी दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 366457 मत मिले हैं । सपा प्रत्याशी असीम रजा को 324782 मत मिले हैं। घनश्याम सिंह लोधी ने 41675 वोट से जीत दर्ज की।
रामपुर से 2019 में आजम खां ने भाजपा की जयाप्रदा को हराकर जीत दर्ज की थी, जबकि 2014 में यहां से भाजपा के नेपाल सिंह सांसद बने थे। घनश्याम सिंह लोधी की जीत को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि घनश्याम सिंह लोधी के 37797 वोट से जीतने पर भाजपा के विकास का कार्य प्रदर्शित हो गया है।
आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ दोपहर में बढ़त बनी ली तो रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा को पीछे छोड़ दिया। आसिम राजा पहले चक्र से बढ़त पर थे। लोधी ने आसिम राजा पर 19वें राउंड में बढ़त बना ली। भाजपा प्रत्याशी ने 6,872 वोट की बढ़त बना ली थी। 19 चक्र तक घनश्याम सिंह लोधी को 2,45,079 तथा आसिम राजा को 2,41,979 वोट मिले थे।

Latest News