Wednesday, April 24, 2024

योगी सरकार ने यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से एक से आठवीं तक के स्कूलों का समय बदला

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी का असर स्कूलों पर भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदलने का ऐलान किया है।

लखनऊ: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी का असर स्कूलों पर भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदलने का ऐलान किया है। यूपी में पहली से 8वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारियों की तरफ से इस बाबत आदेश जारी किया जा रहा है। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि गर्मी ने इस बार अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अप्रैल महीने में ही पारा 40 के करीब पहुंच चुका है। जैसे-जैसे दिन बढ़ेंगे वैसे-वैसे गर्मी का सितम भी बढ़ता जाएगा। इस बार गर्मी का प्रकोप इतना है कि अब मई-जून वाली गर्मी को अप्रैल में ही महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह पारा 40 से ऊपर जाएगा और लोगों को इस तपती धूप से दो-चार होना पड़ेगा। इसी वजह से यूपी में स्कूलों की टाइमिंग को बदला गया है।
मालूम हो कि कोरना संक्रमण की वजह से बंद रहने के बाद स्कूलों का संचालन एक बार फिर शुरू हो सका है। देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का कहर काफी हद तक कम हो गया है। कोरोना का कहर कम होने के बाद देश के कई राज्यों में सभी कोविड पाबंदियां खत्म कर दी गईं और सभी जरूरी गतिविधियों को बहाल कर दिया गया है। इसी कड़ी में चरणबद्ध तरीकों से स्कूलों और कॉलेजों को भी खोला गया है। शुरुआत 10वीं और 12वीं के स्कूलों के की गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे प्राइमरी स्कूलों को भी खोल दिया गया।

Latest News