Saturday, March 2, 2024

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का ऐलान,चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली का होगा सुंदरीकरण और लगेगी प्रतिमा

Must read

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...

माघी पूर्णिमा पर श्री रामेश्वरम धाम में अपराजैय अग्निहोत्रम अनुष्ठान सम्पन्न

रामेश्वरम/मसूरी: भगवान श्री राम के पूज्य स्थल और भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगम में से एक श्री रामेश्वरम में मसूरी से पधारे जगदगुरु आर्यम...

पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:शाहपुर बाणगंगा गांव के वन्य क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर बिनौली पुलिस ने...

धूमधाम से निकाली संत रविदास शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली: संत रविदास जयंती शनिवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिनौली, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, रंछाड, शेखपुरा आदि...

हापुड़: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि पर किसानों को साधा है। गुरुवार को वह चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर पहुंचे। जहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सुबह के समय हवन में आहूति दी,इसके बाद चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गांव नूरपुर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। साथ ही गांव में चौधरी साहब की एक बड़ी प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उन्होंने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही सपा,कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आय बढ़ी है। सपा और कांग्रेस तो शुरू से ही किसानों को धोखा देते आ रहे हैं। मोदी और योगी राज में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए भी चौधरी चरण सिंह एक सामान्य जीवन व्यतीत करते थे। कोई किसान मिल जाता था तो खेती के बारे में उससे चर्चा करते थे। आज उन्हीं के मार्गों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चल रहे हैं।
किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने का काम केंद्र और प्रदेश सरकार ने किया है। यही कारण है कि प्रदेश का किसान आगामी चुनाव में भाजपा को वोट कर सरकार बनाने का काम करेंगे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि विरोधी पार्टियां मात्र हवा-हवाई बातें करती हैं। किसानों की भलाई के लिए सपा और कांग्रेस ने कभी कोई काम नहीं किया।
स्वतंत्र देव सिंह ने कई गांवों के प्रधानों और किसानों से वार्ता की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर किसानों से वार्ता की। जिस पर प्रधानों और किसानों ने योजनाओं को अच्छा बताया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ खड़े रहने का वादा किया। इस पर स्वतंत्र देव सिंह मुस्कुराए और हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया।

Latest News