Saturday, April 20, 2024

मेरठ में भगवान शंकर आश्रम का भूमिपूजन, शिलान्यास हिन्दुत्व के लिए एक नया प्रकाश

Must read

सक्षम एप बनेगा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मददगार, एक क्लिक पर सुविधाओं का ले सकेंगे लाभ

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत : निर्वाचन में सूचना प्रौद्योगिकी और नई तकनीकें अहम भूमिका निभा रही हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी एवं...

सपा प्रतयाशी अमरपाल शर्मा का स्वागत कर जिताने का आवाहन किया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:दरकावदा गांव में सोमवार लोकसभा क्षेत्र बागपत से समाजवादी पार्टी ( इंडिया गठबंधन ) प्रत्याशी पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा का...

न्यू एरा स्कूल को मिली सीबीएसई 12 वीं की मान्यता

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली से बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल को सीबीएसई 12वीं तक की मान्यता मिल गयी है।...

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...

मेरठ। आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन भारत के तत्वावधान में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मेरठ की क्रांतिधरा से हिन्दुत्व के गुण, गौरव उत्थान की पुनः प्रतिष्ठा हेतु भगवान शंकर आश्रम का भूमिपूजन और शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधान से सम्पन्न हुआ।
ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि न्यास के कुलप्रमुख परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के सानिध्य और मार्गदर्शन में वर्ष 2012 में मोरिशस और 2016 में मसूरी (उत्तराखंड) के उपरांत आज तीसरे आश्रम की स्थापना उत्तर प्रदेश के क्रांति शहर मेरठ में की गई। यह आश्रम “भगवान शंकर आश्रय” के नाम से संचालित होगा।
मेरठ के गंगा नगर के समीप ग्राम अम्हेड़ा में सोमवार को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर विशाखा नक्षत्र में आश्रम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। नींव संरक्षा हेतु पाँच स्थानों का जल और सात स्थानों की मिट्टी के साथ कैलाश मानसरोवर की रेत और गौरी कुंड का जल भी अन्य निर्दिष्ट वस्तुओं के साथ अभिमंत्रित करके प्रतिष्ठित किया गया। इस अवसर पर नक्षत्र वाटिका की भी स्थापना की गई। जिसमें प्राथमिक 18 वृक्षों की पौध रौंपी गई। जिनमें श्यामा, रामा तुलसी, कल्पवृक्ष, नीम, बरगद, पीपल, आम, बिल्वपत्र, केला, अमरूद, आँवला, शमी प्रमुख हैं।
इस अवसर पर देश के अनेक भागों से पधारे आर्यम संयोगियों को उपदेशित करते हुए गुरु श्रेष्ठ आर्यम महाराज ने कहा कि आज के दिन का बहुत विशेष महत्व है इसीलिए इस अवसर पर मेरठ में एक नए आश्रम का प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने पुरातन गौरव और वैदिक सभ्यता के प्रचार प्रसार और पुनः प्रतिष्ठा हेतु देश भर ने अनेक स्थानों पर आश्रम स्थापित किए जाने की योजना पर काम चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ से इसका श्री गणेश किया जा रहा है। आर्यम महाराज ने कहा कि विशेष रूप से नई पीढ़ी का खान पान, आचार विचार और जीवन शैली विधर्मी तत्त्वों के प्रभाव से संशय के घेरे में घिरती जा रही है। इन नए बच्चों को हिंदू धर्म की विशिष्ट परम्पराओं, शैक्षणिक देशनाओं और शुद्ध संस्कारों को आत्मसात करने की बहुत आवश्यकता है, तभी हम भारत के वास्तविक गौरव को विश्व भर में स्थापित करने में सफल होंगे। बहुत सी भ्रांति और भ्रमों ने हिंदू युवाओं को जकड़ा हुआ है। सही मार्गदर्शन, सत्य का प्रकाश, वैदिक ज्ञान की चेतना और सम्यक् संस्कारों के प्रभाव से हिंदुत्व अपनी पुरातन सभ्यता और विश्व गुरु की पदवी को अर्जित कर सकेगा। उसके लिए सभी योजनाएँ जो पूर्ववर्ती आर्यम आश्रमों में संचालित हैं उन्हें मेरठ में भी लागू किया जाएगा।
इस समारोह में रुद्र और विष्णु के विशेष पाद पाठों और विशिष्ट वैदिक मंत्रो के पारायण के मध्य समस्त क़र्मकांड सम्पन्न हुए। आश्रम की स्थापना में स्थानीय न्यासी नवीन कुमार, वरुण भारद्वाज, राजेश, साक्षी श्री, कपिल कुमार का विशेष सहयोग है। इस अवसर पर देश भर के अनेक प्रांतों से आर्यम संयोगी पधारे जिनमें पंकज भदोलिया, शालिनी श्री, गीतांजलि, कल्याणी श्री, रवि शर्मा, रेनु बाला, किरण भारती, प्रतिभा श्री, सुनील आर्य, महिजीत, प्रविंद्र,प्रशांत, उत्कर्ष, मुस्कान, सुशील शर्मा, अविनाश सिंह अलग, रोहित, रवि कुमार, प्रीतेश, अलिंद्र वीर, वरुण सिंह, राम सिंह, कमल शर्मा आदि लगभग 60 व्यक्ति उपस्थित रहे।

Latest News