Saturday, April 20, 2024

मिशन शक्ति के तृतीय चरण के तहत स्वालबन शिविर आयोजित

Must read

सक्षम एप बनेगा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मददगार, एक क्लिक पर सुविधाओं का ले सकेंगे लाभ

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत : निर्वाचन में सूचना प्रौद्योगिकी और नई तकनीकें अहम भूमिका निभा रही हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी एवं...

सपा प्रतयाशी अमरपाल शर्मा का स्वागत कर जिताने का आवाहन किया

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:दरकावदा गांव में सोमवार लोकसभा क्षेत्र बागपत से समाजवादी पार्टी ( इंडिया गठबंधन ) प्रत्याशी पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा का...

न्यू एरा स्कूल को मिली सीबीएसई 12 वीं की मान्यता

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली से बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल को सीबीएसई 12वीं तक की मान्यता मिल गयी है।...

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...
  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और हेल्पलाइन नंबर के बारे में दी गयी जानकारी।
  • कासगंज, पटियाली, सोरों, सहावर, अमापुर, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा में महिलाओं को पढ़ाया स्वांलबन का पाठ।

कासगंज। जनपद में मिशन शक्ति के तृतीय चरण में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह शिविर कासगंज, अमापुर,पटियाली,सोरों,सहावर,गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा विकास खण्ड में आयोजित हुए। इसमें महिलाओं को उनके हक के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी रितु यादव ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना व वन स्टॉप सेन्टर,ई-श्रम एवं महिला उद्योग ट्रेनिंग सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला समन्वयक रूचि यादव ने बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत समुदाय में इस दिशा में सक्रिय महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा,संरक्षण व हिंसा पर रोकथाम के लिए महिला कल्याण विभाग के सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों को अधिकारों के प्रति पूरी तरह से जागरूक बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाएं। कोई भी महिला,पुरुष,बालक, बालिका या थर्ड जेंडर जो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में जागरूक करने का बेहतर कार्य कर रहे हैं।
वनस्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव ने बताया 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 इंटीग्रेडेड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-किया जाए। कार्यक्रम में पुलिस और अधिकारियों को स्थानीय ऐसे स्थलों की जानकारी भी मुहैया कराई। घरेलू हिंसा, दहेज शोषण, शारीरिक और मानसिक शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति,यौनिक हिंसा और छेड़छाड़ का विरोध करने और निगरानी करने, सम्बंधित हेल्पलाइन और पुलिस में रिपोर्ट करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान वीडियो दुबे उपाध्याय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता उपाध्याय, उपेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे व बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News