Tuesday, April 23, 2024

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

प्रयागराज। खीरी थाने के अंतर्गत बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटीरोमियों टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों/धार्मिकस्थलों आदि जगहो पर संदिग्धों को चेक कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर हेल्पलाइन नं- 112,1090,1076 सहित महिला सुरक्षा विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया। जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारे समाज में आज भी महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है। इस सोच में बदलाव करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान का संचालन किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी संचालित की जाती है। इसी क्रम मे सरकार ने महिला सशक्तीकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है, इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को सवालंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है जिससे कि महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी पहुंचाई जा सके। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में इस योजना को लांच किया गया था। इस योजना के पहले चरण को लांच करते समय इस योजना को दो भागों में विभाजित किया गया था। जोकि मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन शक्ति था।

Latest News