Wednesday, April 24, 2024

मंदिरों में हुई देवी कात्यायनी की पूजा

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

बागपत। चैत्र नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की गई और भजन-कीर्तनों के साथ उनका गुणगान किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी और उन्होंने देवी कात्यायनी के जयकारे लगाये।
नगर के बाबा जानकीदास मंदिर में देवी कात्यायनी का दिव्य पूजन किया गया और दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि इनकी पूजा अविवाहित जनों को अति शीघ्र फल प्रदान करती है। विशेष रूप से इनकी पूजा में लाल सिन्दूर, केशर, गुलाब का फूल तथा चूड़ी आदि सामान अर्पित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इन भगवती का रूप अत्यंत भव्य है। इनकी चार भुजाये है। देवी का दाहिना हाथ अभयमुद्रा में है। दूसरे हाथ में तलवार है। बायीं तरफ से ऊपर वाले हाथ में शस्त्र के साथ कमल पुष्प है। दाहिनी तरफ का नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है। इनका वाहन सिंह है। भगवती कात्यायनी देवी की पूजा करने से मन को संतोष मिलता है। यह मन इच्छित कामना को सिद्ध करने वाली है। जिन कन्याओं के विवाह में किसी तरह की बाधा है, उन्हें इनकी पूजा करने से अति शीघ्र उत्तम वर की प्राप्ति होती है। इनकी पूजा करते समय मन को एकाग्र अवश्य रखना चाहिए। शाम के समय मंदिर में आरती हुई और उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

Latest News