Friday, March 8, 2024

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी निकाली

Must read

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...

माघी पूर्णिमा पर श्री रामेश्वरम धाम में अपराजैय अग्निहोत्रम अनुष्ठान सम्पन्न

रामेश्वरम/मसूरी: भगवान श्री राम के पूज्य स्थल और भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगम में से एक श्री रामेश्वरम में मसूरी से पधारे जगदगुरु आर्यम...

पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:शाहपुर बाणगंगा गांव के वन्य क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर बिनौली पुलिस ने...

धूमधाम से निकाली संत रविदास शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली: संत रविदास जयंती शनिवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिनौली, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, रंछाड, शेखपुरा आदि...

शामली। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पूर्व सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में सवेरे प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथोें में झंडे लेकर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया।
बुधवार सवेरे शहर के शिव चैक पर भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां से उन्होने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल के नेतृत्व में शहर के शिव चौक से प्रारंभ होकर गांधी चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार, वीवी इंटर कॉलेज रोड, वर्मा मार्किट, अग्रसैन पार्क को होते हुए वापस शिव चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर जमकर नारेबाजी की और भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा के उन सभी महान कार्यकर्ताओं को नमन है जिन्होने निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी को शिखर तक पहुंचाया। भाजपा के कर्मठ, परिश्रमी व देवतुल्य कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूती का कारण है। उन्होने सभी से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये जाने का आहवान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, घनश्याम पारचा, दीपक राणा, सचिन जैन, विनीत कुमार, संदीप नामदेव, बादल गौतम आदि मौजूद रहे।

Latest News