Friday, March 8, 2024

भाजपा,सपा,बसपा,कांग्रेस सभी ने किसानों को ठगने का काम किया: वसीम रजा

Must read

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...

माघी पूर्णिमा पर श्री रामेश्वरम धाम में अपराजैय अग्निहोत्रम अनुष्ठान सम्पन्न

रामेश्वरम/मसूरी: भगवान श्री राम के पूज्य स्थल और भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगम में से एक श्री रामेश्वरम में मसूरी से पधारे जगदगुरु आर्यम...

पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:शाहपुर बाणगंगा गांव के वन्य क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर बिनौली पुलिस ने...

धूमधाम से निकाली संत रविदास शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली: संत रविदास जयंती शनिवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिनौली, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, रंछाड, शेखपुरा आदि...

हापुड़। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। लोकसभा चुनाव में वादा किया था कि किसानों की बेहतरी के लिए सरकार बनने के बाद साठ दिन के अंदर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर दी जाएगी। विदेश से कालाधन वापस मंगाकर प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए भेजने के साथ ही किसानों के कर्ज को माफ किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह बात गढ़ कार्तिक पूर्णिमा गंगा में स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप के कार्यालय पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा ने कही।
उन्होंने कहा कि कहा कि अभी तक देश की सभी राजनैतिक पार्टी चाहे वह भाजपा हो या सपा अथवा बसपा, कांग्रेस सभी ने किसानों को ठगने का काम किया है। प्रदेश का किसान धरने पर बैठा हुआ है। किसान की आर्थिक रीढ़ टूट गई। इस वर्ष धान का उत्पादन हुआ तो धान की खरीद ठीक नहीं हो रही। सरकारी धान खरीद केंद्रों में ताले लटक रहे है। केंद्र की भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानून का फैसला गलत लिया है। जिससे किसानों को दिक्कतें का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताया। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों को शक्तिशाली व खुशहाल बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भूमि पुत्र कहे जाने वाला किसान एक जूट होकर प्रदेश व देश की सरकार गिराने की ताकत रखता है। सभी किसानों को अब समय पर अपनी ताकत का अहसास करना होगा। इस लिए आगमी विधान सभा चुनाव में सभी को एकता के साथ लोकदल को मजबूत करना होगा।

Latest News