Tuesday, April 23, 2024

फुलैरा में चलाया गया पौधारोपण अभियान

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • पौधारोपण बहुत ज़रूरी है, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे:  मनुपाल बंसल (जिला पंचायत सदस्य)
  • पौधारोपण कर पर्यावरण को बनाएं स्वच्छ: भाजपा नेता संजय प्रजाति

बागपत। जनपद बागपत के गांव फुलैरा में आज हरित फुलैरा कार्यक्रम के अन्तर्गत पवित्र दादी महाराजी धाम पर वृहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर की लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल व भाजपा नेता संजय प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में दोनों विशिष्ट अतिथियों द्वारा एक विशेष पहल की गई, जब उसी स्थान पर मनरेगा के अन्तर्गत काम करने वाली नारी शक्ति व गाँव की बेटी अंजली व आरती से कार्यक्रम का समापन कराया गया।
जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि, “पौधारोपण बहुत ज़रूरी है, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे।” जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं।
भाजपा नेता संजय प्रजापति ने कहा कि, पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। पेड़ पौधों का संरक्षण आवश्यक है। तभी हम आने वाली पीढ़ियां को स्वच्छ पर्यावरण दे सकेंगे। अन्यथा आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वृक्ष हैं तो पृथ्वी पर जीवन है। नए दौर में वृक्षों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है। यही कारण है कि मौसम में परिवर्तन आ रहा है। पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का संरक्षण आवश्यक है। इसलिए अपने जीवन में कम से कम दो पौधों का रोपण अवश्य करें।
कार्यक्रम के आयोजक सूर्यांश यादव ने बताया कि अवसर पर पीपल, बरगद, नीम, शहतूत, शीशम, आँवला, शहजन समेत अनेक प्रजातियों के पौधे रोपित कराए गए। इस अवसर पर संजय प्रजापति ने मंदिर के लिए जल्द विधुत चालित बड़ी स्ट्रीट लाइट देने का वादा किया। कार्यक्रम में मंदिर के महंत, मनुपाल बंसल, संजय प्रजापति, दीपक, बिन्नू, अंजनी, विपिन,अनुज, भाविक, शिवम, नितिन, दक्ष, वंश, आरती, अंजली, बिजे, श्रेयस, सुयश, यश, अजीत, आयुश आदि अनेक युवा मौजूद रहे।

Latest News