Saturday, March 2, 2024

प्रभारी मंत्री व आयुक्त ने तेड़ा ड्रेन के पुनरुद्धार कार्य का किया शुभारंभ

Must read

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...

माघी पूर्णिमा पर श्री रामेश्वरम धाम में अपराजैय अग्निहोत्रम अनुष्ठान सम्पन्न

रामेश्वरम/मसूरी: भगवान श्री राम के पूज्य स्थल और भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगम में से एक श्री रामेश्वरम में मसूरी से पधारे जगदगुरु आर्यम...

पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:शाहपुर बाणगंगा गांव के वन्य क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर बिनौली पुलिस ने...

धूमधाम से निकाली संत रविदास शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली: संत रविदास जयंती शनिवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिनौली, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, रंछाड, शेखपुरा आदि...
  • हिंडन व कृष्णा नदी को निर्मल बनाये जाने के लिये जनपद में चलाया गया सजल बागपत अभियान का पार्ट-3
  • हिंडन नदी को निर्मल बनाए जाने व नदी में पानी पहुंचाए जाने के उद्देश्य से 12.5किलोमीटर नाले पर चलाया गया श्रम अभियान
  • नदियों को निर्मल व पुनर्जीवित करने में अधिकारी, कर्मचारी आम नागरिक कर रहे श्रमदान, आप भी दे अपना योगदान

बागपत: वर्षा की हर एक बूंद को सहजने जल संरक्षण कर जनपद का जल स्तर ऊंचा उठाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राज कमल यादव ने सजल बागपत अभियान की शुरुआत 3 मई 2022 से नगला जाफराबाद से की थी जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम 16किलोमीटर लंबे बुढ़ेडा नाले का अभियान चलाकर जीर्णोद्धार किया था तब से लेकर आज तक जिलाधिकारी सजल बागपत अभियान के प्रति कटिबद्ध हैं। आज सजल बागपत अभियान के अंतर्गत तेड़ा ड्रेन पुनरोद्धार श्रमदान अभियान कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी जनपद प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश व आयुक्त मेरठ मंडल, मेरठ सेल्वा कुमारी जे. द्वारा धनौरा सिल्वर नगर से किया गया।
जिलाधिकारी राजकमल यादव सजल बागपत अभियान के प्रति बहुत गंभीर हैं उनके इस अभियान की आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ ने सराहना की उन्होंने कहा मंडल में सबसे बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारी हैं हर कोई उनकी कार्यशैली से उन्हें पहचानता है। हिंडन नदी के निर्मल बनाए जाने के लिए आयुक्त ने सभी को प्रेरित किया और कहा कि इस अभियान जब तक हिंडन व कृष्णा नदी निर्मल ना हो जाएं तब तक यह अभियान अनवरत संचालित रहेगा, जिससे की पानी का स्तर बड़ सके और जनपद में पानी की कोई कमी ना रहे सजल बागपत अभियान को निरंतर आगे बढ़ाए जाने के लिए जिलाधिकारी कटिबंध है।
सजल बागपत अभियान के पार्ट 3 में आज 11 पाइंटों पर 12.5 किमी पर 15 जेसीबी चली और अधिकारी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर सभी पॉइंट पर हिस्सा लिया जिसमें मीरापुर रजवाहा से ईदगाह तक, ईदगाह से बेदू भूप सिंह के खेत तक, बेदू भूप सिंह के खेत से तेड़ा नहर तक, तेड़ा ग्राम की सीमा से खिन्दौड़ा तालाब तक, खिन्दौड़ा तालाब से अमीनगर सराय रोड़ तक, खिन्दौड़ा सरायं रोड से फतेहपुर सराय रोड़ तक, फतेहपुर सरायं रोड़ से सरायं हिसावदा रोड से पहले खसरा संख्या 421 तक, खसरा संख्या 421 से सराय हिसावदा रोड तक, सराय हिसावदा रोड से मीरापुर रजवाहा तक, मीरापुर रजवाहा से इंद्रप्रस्थ कॉलेज तक, इंद्रप्रस्थ कॉलेज से मेरठ बागपत रोड तक श्रमदान कर ड्रेन के पुनरोद्धार हेतु प्रशासन द्वारा कार्य किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा सजल बागपत अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यो से जहां हिंडन नदी रिचार्ज होगी वहीं रजवाहों में भी पानी का मुक्त बहाव होगा। नहरों के अतिरिक्त पानी को भी इस पुनर्जीवित जल संग्रहण क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। साथ ही वर्षा के समय जल संरक्षण होने से भूजल स्तर में भी बढ़ोतरी होगी।
जसवंत सिंह सैनी जनपद प्रभारी मंत्री माननीय राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश व आयुक्त मेरठ मंडल, मेरठ सेल्वा कुमारी जे. ने जल संरक्षण को समर्पित सजल बागपत अभियान की जमकर प्रशंसा की और कहा कि सजल बागपत बनाने को जिला प्रशासन के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यो में जन साधारण भी सहभागी बन रहे है जो जल्द ही सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। वहीं ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को फावड़ा चलाता देखकर प्रशासन चला गांव की और के नारे लगाकर अधिकारियों का स्वागत किया और फावड़े आदि लेकर स्वयं भी कार्य मे सहभागी बने। हिंडन और कृष्णा नदियों के जीर्णोद्धार निर्मल बनाए जाने की प्रगति तेज कर दी गई है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी एम एल व्यास,परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ, अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार दिनेश, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित रहे।

Latest News