Tuesday, April 23, 2024

पुलिस द्वारा बताए गए महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के नियम

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

प्रयागराज,खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर की महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान के साथ-साथ उनके अधिकारों को लेकर नई-नई योजनाओं को बहुत ही तेजी से जमीनी स्तर तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का मानना है कि संपूर्ण प्रदेश का तभी गौरव बढ़ेगा जब हर नारी को उसका समुचित सम्मान प्राप्त होगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के बीच पहुंच कर उन्हें स्वावलंबी बनने के बारे बताया जा रहा हैं। जिसके तहत थानाध्यक्ष खीरी अनिल वर्मा के निर्देशानुसार उप निरीक्षक अनुराग वर्मा एवं महिला कांस्टेबल मीना यादव द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों, विद्यालय तथा बस स्टॉप पर रुकी हुई महिलाओं के बीच जाकर उन्हें किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। मीना यादव द्वारा उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को समाज में निर्भीक होकर अपनी बात रखने एवं साथ ही साथ अपने अधिकारों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1076, 112, 1098,1091, 102 एवं एंबुलेंस हेल्पलाइन 108 के बारे में बताया। आगे बतलाया कि आप सभी को किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। आप मॉल, बाजार, विद्यालय कहीं भी निर्भीक होकर आ जा सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। आप सभी के फोन करने के कुछ मिनट बाद ही पुलिस आप की सुरक्षा हेतु सदैव मौजूद रहेंगी।

Latest News