Wednesday, April 24, 2024

पारुल सिंह ने शायरी में द्वितीय स्थान पर बाजी मारी

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

बागपत। बागपत की युवा कवि पारुल सिंह नूर ने दिल्ली में हुए भव्य मुशायरे बज्म- ए-इंशाद में अपनी शायरी से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया और द्वितीय स्थान पर बाजी मारी। कार्यक्रम के आयोजकों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
पारुल सिंह नूर बागपत जिले के बली गांव की रहने वाली है। उन्होंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा बागपत से ही प्राप्त की। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने ग्रेजुएशन तथा पोस्ट-ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की। पेशे से वह एक अध्यापिका, कवि और लेखक है। उन्हें हमेशा से कविताएँ पढ़ना तथा सुनना पसंद था। उनके पिता चौधरी फिरे सिंह ने सदैव ही उनकी रचनात्मकता तथा कौशल को सराहा और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कम उम्र में ही वह तीन पुस्तकें लिख चुकी है जो मुख्यत काव्य संग्रह है। उनकी तीन किताबें इश्का,वो चाँद जैसी लड़की तथा तुम्हारी नूर, काव्य का बहुत खूबसूरत प्रदर्शन है। यह किताबें अमेज़ॉन तथा फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। पारुल सिंह नूर की कविताएँ जीवन भर के अनुभवों और कल्पनाओं का मिश्रण है और वह अपने शब्दों का चयन चुनिंदा रूप से करती हैं। उनके शब्दों में पाठकों को भावनाओं से बांधने का जादू है। उनकी रचनाएँ उच्च गुणवत्ता की हैं और वह खुद को कविताओं तक ही सीमित नहीं रखती हैं,बल्कि कविता के अन्य रूपों जैसे गज़ल, नज़्म, दोहे आदि में भी काम करती हैं। उन्होंने भारत में कई प्लेटफार्मों से अपनी कविताएँ पढ़ी है, जिसमे दिल्ली व जयपुर जैसे बड़े शहर भी शामिल है।

Latest News