Wednesday, April 24, 2024

‘परिवारवाद’ देश के युवाओं के लिए जी का जंजाल: संबित पात्रा

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

मेरठ। सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय में युवाओं को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ‘परिवारवाद’ की राजनीति को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ‘परिवारवाद’ को युवाओं के लिए जी का जंजाल बताते हुए देश की उन्नति के लिए राजनीति में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इसी के साथ राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी जमकर तंज कसे।
बताते चलें कि 2022 के चुनाव से पहले युवाओं की नब्ज टटोलने के लिए भाजपा द्वारा अलग-अलग जिलों में युवाओं के सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा प्रोफेशनल युवाओं को संबोधित करने के लिए सुभारती विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में पहुंचे थे। जहां उनके साथ भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर और महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा भी मौजूद रहे। संबित पात्रा को सुनने के लिए ऑडिटोरियम में लगभग दो हजार युवा छात्र मौजूद रहे। मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कोरोना काल में भी राजनीति नहीं छोड़ी। यहां तक कि वैक्सीन को लेकर भी देश और प्रदेश की जनता को भ्रमित किया। राहुल गांधी ने जहां वैक्सीन में बछड़े का खून बता कर लोगों को बरगलाया। वहीं, अखिलेश यादव ने वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताते हुए वैक्सीन लगवाने से ही इनकार कर दिया था। मगर इसके बावजूद अखिलेश और राहुल वैक्सीन लगवाने की लाइन में सबसे आगे नजर आए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के प्रयास से ही आज देश ने 108 करोड़ वैक्सीन डोज़ का लक्ष्य हासिल किया है।
जबकि विदेशी मीडिया ने यह प्रचार किया था कि भारत अगले 20 साल तक भी वैक्सीन का टारगेट पूरा नहीं कर सकता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अखिलेश यादव पर जिन्ना के नाम पर प्रदेश में राजनीति करने का आरोप लगाया। इसी के साथ कहा कि आज देश और प्रदेश को स्वामी विवेकानंद जैसे युवाओं की जरूरत है। जिन्ना जैसी विचारधारा के व्यक्तियों की देश में कोई जगह नहीं। उन्होंने ‘परिवारवाद’ को देश के युवाओं के लिए जी का जंजाल बताते कांग्रेस और सपा पर ‘परिवारवाद’ की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जहां मम्मी जी, भैया जी, बहन जी और दामाद जी जैसा जी का जंजाल देश के युवाओं को बर्बाद कर रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जब अपने पिता का ही सम्मान नहीं करते तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से राजनीति में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि आज के पढ़े-लिखे युवा ही देश को आगे ले जा सकते हैं। परिवारवाद की राजनीति सिवाय देश को बर्बाद करने के और कुछ नहीं करेगी।

Latest News