Thursday, April 25, 2024

नवाब मलिक का बड़ा खुलासा, बताया आर्यन खान को कैसे फंसाया गया

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • Mumbai Drugs Case: नवाब मलिक ने कहा कि मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और बीजेपी नेता मोहित कंबोज आपस में मिले हुए हैं। उगाही के लिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किडनैप किया गया।

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्री और एनसीपी (NCP) के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने आज (रविवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नवाब मलिक ने कहा कि पूरा मामला किडनैपिंग का है। मोहित कंबोज के साले के जरिए ट्रैप लगाया गया और वहां आर्यन खान (Aryan Khan) को पहुंचाया गया। किडनैप करके 25 करोड़ की फिरौती मांगने का खेल शुरू हुआ। डील 18 करोड़ में हो गई। 5 लाख रुपये उठाए गए लेकिन एक एजेंसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। इस पूरी किडनैपिंग का मास्टरमाइंड मोहित कंबोज (Mohit Kamboj) है।
मोहित और समीर के अच्छे रिश्ते: नवाब मलिक
नवाब मलिक ने कहा कि उगाही के खेल में मोहित कंबोज, समीर वानखेड़े का साथी है। मोहित कंबोज और समीर वानखेड़े के अच्छे रिश्ते हैं। मोहित कंबोज इस शहर में 12 होटल चलाता है। मोहित कंबोज अपना होटल चलाने के लिए बगल के होटलों में समीर वानखेड़े के जरिए वैपकिंग जो एक एलिट लोगों के लिए है। उसके मालिक पर फर्जी मामले लगा दिए।
ऋषभ सचदेवा पर नवाब मलिक का खुलासा
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि 9 तारीख को हमने पीसी की, जिसमें बताया गया हमने एक बड़े अधिकारी से पूछा। कंफर्म क्यों नहीं बता पा रहा था कि 8 लोग थे या 10 लोग थे और 8 लोगों की गिरफ्तारी कब तक होगी? हमने बताया कि 8 नहीं 11 लोग थे। 11 में एक ऋषभ सचदेवा नाम के लड़के ने वीडियो दिखाया। हमने आमिर फर्नीचर वाले का वीडियो दिखाया और हमने एक वीडियो और दिखाया जिसमें ऋषभ सचदेवा के चाचा इन तीनों लोगों को लेकर निकलते नजर आए। हमने सवाल खड़ा किया कि ये तीन लोगों को क्यों छोड़ा गया?
मोहित कंबोज पर नवाब मलिक का सवाल
नवाब मलिक ने कहा कि मोहित कंबोज जो ग्यारह सौ करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोपी है। जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से पहले कांग्रेस के नेताओं के पीछे घूमता रहता था, जब बीजेपी कि सरकार आई तो बीजेपी में शामिल हो गया। 2 अक्टूबर के दिन आप लोगों को कुछ जानकारियों से रूबरू कराया था। इसमें खबर आई कि किसी मेगास्टार के लड़के को भी डिटेन कर लिया और 3 तारीख के दिन आर्यन खान समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी की खबर आई। 6 तारीख की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने कुछ सवाल उठाए थे।
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि ये पूरा मामला फर्जी है और फर्जीवाड़े को एक्सपोज करते हुए दो व्यक्तियों का वीडियो हमने डाला था। जिसमें एक शख्स केपी गोसावी जो आर्यन खान को एनसीबी के मुख्यालय में ले जाते हुए नजर आया था और दूसरा अरबाज मर्चेंट को ले जाते हुए मनीष भानुशाली नाम के व्यक्ति का वीडियो हमने डाला था। उससे पहले भी वे दो लोग एनसीबी के मुख्यालय में जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमने 6 तारीख के PC में सवाल खड़े किए थे। ये सैम डिसूजा नहीं बल्कि सैम्युअल डिसूजा है। एक केस हुआ था बीड बेकरी केस, इस केस में सचिन टोपे नाम के मियां बीवी को गिरफ्तार किया गया था। इसमें 4 आरोपी अरेस्ट हुए थे। जिसमें 4 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

Latest News