Wednesday, April 24, 2024

धार्मिक आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख गिरफ्तार

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

हापुड़। धार्मिक आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को गिरफ्तार किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष का रविवार को एक आडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह विशेष समुदाय के देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल कर रहा था। इतना ही नहीं विरोध करने पर जिलाध्यक्ष ने शाहपुर फगौता ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डाक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि गांव शाहपुर फगौता निवासी तेजपाल प्रमुख सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष है। रविवार को उनका एक आडियो वायरल हुआ, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष देवी-देवताओं के खिलाफ इस कदर अपशब्द का प्रयोग कर रहे थे कि इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची और अशांति का माहौल भी बन सकता था। आडियो वायरल का मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला गया।
इसी बीच, शाहपुर फगौता के प्रधान अतुल ने बताया कि वायरल आडियो को लेकर जब उन्होंने विरोध किया तो तेजपाल प्रमुख ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह और उनका परिवार दहशत में है।
मामला संज्ञान में आने के बाद सोमवार को पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और दोपहर में उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के मोबाइल फोन में आडियो भी मिला है। मोबाइल फोन को पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर कब्जे में लिया है।

Latest News