Monday, April 22, 2024

टोल टैक्स बढ़ोत्तरी जनता के साथ कुठाराघात: नीरपाल सिंह

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

बिनौली: रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की 1 अप्रैल से टोल टैक्स में 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी देश की जनता के साथ कुठारघात है। जिसे रालोद बर्दास्त नही करेगा।
बरनावा में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि टोल टैक्स बढ़ोत्तरी वापिस नहीं ली गई तो टोल प्लाजाओं पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। टोल टैक्स बढ़ोत्तरी के खिलाफ सभी किसान यूनियनों को व सामाजिक संगठनों को भी विरोध प्रदर्शन के लिए आगे आना चाहिए। उन्होने कहा कि इस बाबत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से मिलकर वार्ता करके आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करेंगे। अन्य संगठनों से भी वार्ता की जाएगी। इसके लिए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सामूहिक रूप से मांगपत्र भेजा जायेगा। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती तो आगे का कदम उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 15 दिन में बढ़ोतरी वापस नही हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, धीरज उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, श्रीपाल धामा आदि मौजूद रहे।

Latest News