Wednesday, April 24, 2024

जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

हाथरस । जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में गेहूँ खरीद में प्रगति लाने हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी, शिशिर कुमार द्वारा क्रय संस्था पी.सी.एफ. के अन्तर्गत संचालित गेहूँ क्रय केन्द्रों-आत्मनिर्भर सहकारी समिति लि., बेदई, आत्मनिर्भर सहकारी समिति लि., बरौस (सीस्ता), क्षेत्रीय सहकारी समिति लि., चन्दपा पूर्वी एवं क्षेत्रीय सहकारी समिति लि., चन्दपा पश्चिमी का निरीक्षण किया गया। मौके पर चारों क्रय केन्द्र प्रभारी मौजूद मिले। गेहूँ क्रय केन्द्र आत्मनिर्भर सहकारी समिति लि., बेदई, सहकारी समिति के परिसर मे स्थित है। केन्द्र पर गेहूँ की आवक शून्य है। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि 26 कृषकों के पंजीकरण कराये गये हैं लेकिन किसी भी कृषक द्वारा गेहूँ विक्रय हेतु केन्द्र पर सम्पर्क नही किया गया है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि आस-पास के अन्य कृषकों से सम्पर्क स्थापित कर गेहूँ क्रय प्रारम्भ करें।
गेहूँ क्रय केन्द्र आत्मनिर्भर सहकारी समिति लि., बरौस (सीस्ता), सहकारी समिति बरौस एट सीस्ता के परिसर मे स्थित है। केन्द्र पर गेहूँ की आवक शून्य है। केन्द्र पर पूर्व के वर्षों में गेहूँ खरीद कार्य नही किया गया है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र पर गेहूँ विक्रय करने हेतु पंजीकृत कृषकों एवं अन्य कृषकों तथा ग्राम-प्रधान, लेखपाल एवं उचितदर विक्रेताओं आदि से सम्पर्क स्थापित कर गेहूँ क्रय प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। गेहूँ क्रय केन्द्र क्षेत्रीय सहकारी समिति लि., चन्दपा पूर्वी, सहकारी समिति के परिसर मे स्थित है। केन्द्र पर अब तक मात्र 01 कृषक सुरेश चन्द्र पुत्र श्री दामोदर प्रसाद, निवासी-नगला भुस (पंजी. आई.डी.-1440177407) से 46.50 कुन्तल गेहूँ की खरीद की गयी है। उक्त कृषक के द्वारा बेचे गये गेहूँ का भुगतान पी.एफ.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से हो चुका है। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि अब किसी भी कृषक द्वारा गेहूँ विक्रय हेतु केन्द्र पर सम्पर्क नही किया जा रहा है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम-प्रधान, उचितदर विक्रेताओं आदि से सम्पर्क स्थापित कर गेहूँ खरीद में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। गेहूँ क्रय केन्द्र क्षेत्रीय सहकारी समिति लि.,चन्दपा पश्चिमी, सहकारी समिति के परिसर मे स्थित है। केन्द्र पर अब तक कुल 03 कृषकों से 129.50 कुन्तल गेहूँ की खरीद की गयी है। उक्त सभी कृषकों के खाते में गेहूँ के मूल्य का भुगतान पी.एफ.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से किया जा चुका है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम-प्रधान, लेखपाल व उचितदर विक्रेताओं के साथ-साथ बडे़ कृषकों से सम्पर्क कर गेहूँ खरीद में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, शिशिर कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक 35 गेहूँ क्रय केन्द्रों पर 109 कृषकों से 341.255 मी0टन गेहूँ की खरीद की गई है। सरकारी गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ का समर्थन मूल्य रू0 2015 प्रति कुन्तल निर्धारित है। जनपद के मण्डियों में गेहूँ का मूल्य, समर्थन मूल्य से अधिक होने के कारण सरकारी गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ की आवक नही हो रही है। कृषकों से सम्पर्क कर खरीद में अपेक्षित प्रगति लाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।

Latest News