Monday, March 4, 2024

छात्र छात्राओं को दी जलवायु परिवर्तन की जानकारी

Must read

शिक्षाविद् सुशील वत्स की न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल बिनौली में उप प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:8 शिक्षाविद् सुशील वत्स ने बिनौली स्थित न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका स्वागत विद्याल्य के...

माघी पूर्णिमा पर श्री रामेश्वरम धाम में अपराजैय अग्निहोत्रम अनुष्ठान सम्पन्न

रामेश्वरम/मसूरी: भगवान श्री राम के पूज्य स्थल और भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगम में से एक श्री रामेश्वरम में मसूरी से पधारे जगदगुरु आर्यम...

पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली:शाहपुर बाणगंगा गांव के वन्य क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर बिनौली पुलिस ने...

धूमधाम से निकाली संत रविदास शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर  बिनौली: संत रविदास जयंती शनिवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिनौली, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, रंछाड, शेखपुरा आदि...

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बिनौली: तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सोमवार को एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एस्रो) के तत्वाधान में व्यवहार परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन विषय पर विचार विमर्श गोष्ठी में छात्र छात्राओं को जागरूक किया।
गोष्ठी में 11 सितंबर 1730 को विश्व के प्रथम चिपको आंदोलन मे माता अमृता देवी सहित सभी 363 शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान एस्रो निदेशक एवं पर्यावरण चिंतक संजय राणा ने कहा कि मानव ने जिस विकास की राह पकड़ी है, वह राह विकास की नही विनाश की है। विकास की परिभाषा पर मानव को पुनः मंथन करना होगा। विकास वह होता है जहां मानव के साथ साथ जीव जंतु और प्रकृति भी विकास करे, मगर आज मात्र मानव ही विकास कर रहा है, बाकी प्रकृति और अन्य जीव जंतु मानव के विकास से बेहाल है। अगर मानव ने अपनी गति को धीमा नहीं किया तो पतन निश्चित है। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प भी कराया। प्रधानाचार्य डॉ. केपी सिंह, उप प्रधानाचार्य नसीम खान, देशवीर नैन, प्रयास आदि मौजूद रहे।

Latest News