Thursday, April 25, 2024

कांग्रेस का बड़ा ऐलान, यूपी में 40% टिकट महिलाओं को देगी पार्टी

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय तौर पर भी बढ़ेगी। मैं इस वक्त यूपी की इंचार्ज हूं। जो महिलाएं हैं वो एकजुट होकर एक फोर्स नहीं बन रही हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने आज बड़ा चुनावी ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि वह राज्य में महिलाओं को 40% टिकट देगी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता में ऐलान किया कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में पार्टी 40% टिकट महिलाओं को देंगें। उन्‍होंने कहा कि यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय तौर पर भी बढ़ेगी। मैं इस वक्त यूपी की इंचार्ज हूं। जो महिलाएं हैं वो एकजुट होकर एक फोर्स नहीं बन रही हैं। उनको भी जातियों में बांटा जा रहा है। सोच ये है कि महिलाओं को जाति और प्रदेश से ऊपर उठकर एक साथ लड़ना है।
कांग्रेस का नया नारा, लड़की हूं… लड़ सकती हूं
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नया नारा भी दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर लड़की हूं…लड़ सकती हूं का नारा दिया है।
प्रियंका के ऐलान के बाद झूम उठीं महिला कार्यकर्ता
कांग्रेस पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा के बाद सूबे में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में उत्‍साह है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ऐलान के बाद प्रदेश की हज़ारों कांग्रेस महिला कार्यकर्ताएं झूम उठीं।
कांग्रेस इस रणनीति पर कर रही काम
महिला प्रत्याशियों की खोज के लिए पार्टी संगठन लम्बे समय से प्रयासरत है। इसकी काफी हद तक कवायद पूरी भी कर ली गयी है। बता दें कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का बिल अभी तक कानून नहीं बन पाया है। कांग्रेस पार्टी संसद में इस मुद्दे को उठाती रही है। अब यूपी विधानसभा में 40 फीसदी महिला प्रत्याशियों को उतारकर कांग्रेस पार्टी संसद में बिल पास करने को लेकर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि महिला आरक्षण बिल का समर्थन बीजेपी भी करती रही है लेकिन, दोनों बड़ी पार्टियों के समर्थन के बावजूद अभी तक इसे कानून नहीं बनाया जा सका है।

Latest News