Tuesday, April 23, 2024

आम आदमी पार्टी का गैस सिलेंडर की अर्थी निकाल महंगाई को लेकर प्रदर्शन

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

मेरठ। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मेरठ में महंगाई की अर्थी निकाली। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता कमिश्ररी पर इकट्‌ठा हुए। यहां महंगाई के खिलाफ अर्थी तैयार की। बांस के डंडों पर प्रतीकात्मक अर्थी तैयार कर उसके ऊपर गैस सिलेंडर रखा। इसके बाद महंगाई की अर्थी दिखाते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ पैदल मार्च शुरू कर दिया।
आप कार्यकर्ता जब महंगाई की अर्थी लेकर कलेक्ट्रेट में घुसे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी शुरू हो गई। हंगामे के बाद सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आप कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार आई, तब से आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ रही है। चावल से जीएसटी हटाने की मांग की। घरेलू सिलेंडर सस्ता करने की भी आवाज उठाई। कहा कि ऐसी सरकार नहीं चाहिए, बहुत हुई महंगाई की मार।
इसके बाद आप कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए। प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में सरदार गुरमिंदर सिंह, फारूक किदवई, गौहर रजा सिद्दीकी, करन अग्रवाल, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद थे।

Latest News