Tuesday, April 23, 2024

असम वैभव: सम्मान लेने समारोह में नहीं पहुंच पाए थे रतन टाटा, मुख्यमंत्री सरमा ने खुद घर जाकर किया सम्मानित

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

मुंबई: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उद्योगपति रतन टाटा को उनके घर जाकर राज्य के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘असम वैभव’ से सम्मानित किया है। रतन टाटा को पहले ये सम्मान 24 जनवरी को गुवाहाटी में राज्य सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सौंपा जाना था। हालांकि, निजी कारणों से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे।
असम सरकार ने अपने सर्वोच्च सम्मानों के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 19 लोगों को चुना था। इनमें कोविड-19 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों से लेकर उद्यमी और संरक्षणवादी शामिल थे। उद्योगपति रतन टाटा को राज्य के नवगठित सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम वैभव’ सम्मान किया गया। पांच और लोगों को ‘असम सौरव’ और 12 को ‘असम गौरव’ सम्मान प्रदान किया गया था।
अगले साल से लोगों की सिफारिशों पर दिए जाएंगे पुरस्कार
इन पुरस्कारों को लेकर नियमों के अनुसार सर्वोच्च सम्मान असम वैभव हर साल केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा। वहीं, असम सौरव तीन लोगों को प्रदान किया जाएगा और असम गौरव 15 लोगों को दिया जाएगा। इस तरह कुल 19 लोगों को सम्मान दिए जाएंगे। हालांकि, इस साल कुछ कारणों से इस संख्या में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला।
अगले साल से ये पुरस्कार लोगों की सिफारिशों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत करेगी जहां लोग अपनी पसंद के लोगों का नाम दे सकेंगे। ये सम्मान हर साल दो दिसंबर को असम दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।

Latest News