Tuesday, April 23, 2024

अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ का हुआ विस्तार

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

हापुड़। जनपद हापुड़ में संगठन विस्तार की बैठक का आयोजन कर उ.प्र.पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सारंग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पंकज गर्ग, जिला महा मंत्री निखिल मोहन जैन एवं नगर अध्यक्ष शुभम गोयल द्वारा जिला व नगर स्तर पर पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों को मनोनीत कर सम्मान पत्र दिया।
जिला अध्यक्ष पंकज गर्ग ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी का मार्गदर्शन किया और बताया कि स्नातक देश की एक मजबूत कड़ी है और सभी स्नातकों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया। बैठक में उपस्थित जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने महिलाओं को उच्च शिक्षित बनाने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में संस्था में जुड़ने के लिए आव्हान किया। मीटिंग का मंच संचालन महामंत्री निखिल मोहन जैन और जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित सिंघल ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष जिनेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला मंत्री पंकज शर्मा, जिला कार्यकारणी सदस्य प्रवीण त्यागी, हापुड़ नगर अध्यक्ष शुभम गोयल, नगर उपाध्यक्ष श्रेय गर्ग, नगर महामंत्री शशांक गुप्ता, नगर मंत्री राहुल शर्मा नगर कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग, नगर कार्यकारिणी सदस्य रमन कौशल, नगर कार्यालय प्रभारी आकाश बंसल व उनकी टीम, बाबूगढ़ नगर अध्यक्ष सतीश मसंद, महामंत्री बाबूगढ़ शोहित वर्मा व उनकी टीम और सभी उपस्थित पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।

Latest News