Monday, September 18, 2023

सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

Must read

यूनिजिफ के डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान 2023 समारोह में देशभर के शिक्षक होंगे शामिल

17 सितंबर को नोएडा में यूनिजिफ की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर होंगे सम्मानित नोएडा।...

चौधरियान क्लब के तत्वाधान में आयोजित हुआ कबड्डी टूर्नामेंट

स्योहारा। क्षेत्र के सभी धार्मिक एवं समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले भाजपा से जुड़े युवा नेता अदनान अकरम ने शुक्रवार को...

बिजली घर पर चल रहे धरने पर एसडीओ ने किसानों को दी धमकी, एसडीओ की धमकी से किसानों में उबाल

स्योहारा। बिजली घर पर चल रहे धरना के आठवें दिन भी चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में जारी रहा। किसानों को संबोधित करते...

एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

चांदपुर: उप जिलाधिकारी द्वारा दिन-प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करती नजर आ रही है जिससे जनता में उप जिलाअधिकारी रितु रानी की प्रशंसा हो रही...

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) जनपद मेरठ की कार्यकारिणी के द्वारा आज शांता स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेम सिंह पुंडीर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य ने किया। इस कार्यक्रम में शिक्षक विधायक दल के नेता माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी,विधान परिषद सदस्य, जगबीर किशोर जैन, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ और पूर्व विधान परिषद सदस्य, महेश चंद शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष मंडलीय अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, मंडलीय मंत्री डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा ने इस सम्मान समारोह में संबोधन किया था।
शिक्षक विधायक दल के नेता सुरेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में अवगत कराया कि आगामी 23 मई से विधान परिषद के सत्र आरंभ हो रहा है,उसमें शिक्षकों की समस्याओं को रखा जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राजेश कुमार शर्मा एवं मंडलीय मंत्री सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अली जान फैजान इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य उषा देवी आरवीसी हायर सेकेंडरी स्कूल मेरठ कैंट, यशपाल सिंह प्रधानाचार्य एसएसबी इंटर कॉलेज मुरलीपुर, राजकुमारी प्रवक्ता खरखौदा, राकेश कुमारी प्रवक्ता एन.ए.एस.इंटर कॉलेज मेरठ, बाला देवी, सुबोध कुमार प्रधानाचार्य गांधी स्मारक देवनगरी परीक्षितगढ़, अन्य विद्यालय से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधानाचार्य सुखेंद्र पाल तोमर के.वी.इंटर कॉलेज महलवाला, को भी सम्मानित किया गया तथा आज 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मेरठ मंडल के अध्यक्षो व मंत्रियों की मीटिंग भी की गई,जिसमें 17 मई को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय मेरठ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest News