Wednesday, March 29, 2023

सेल्फ डिफेंस एवं योग शिविर 14 जून से

Must read

किसानों को सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए सरकार कटिबद्ध: सोमेंद्र तोमर

ऊर्जा राज्य मंत्री ने चंदायन के दुर्गा मंदिर में पहुंचकर की पूजा अर्चना ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: चंदायन स्थित प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में...

चंदायन मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नते

ऊर्जा राज्य मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर बुधवार को पहुचेंगे ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में चंदायन गांव के मां दुर्गा देवी मंदिर...

खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़ग़ुर्जर बड़ौत: नगर की गुड़ मंडी स्थित शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी में जिला खेल सम्मान समारोह एव हवन कार्यक्रम का आयोजन...

घाट पर हाट (श्री अन्न मेले) मिलेट्स मेले का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

मोटे अनाजों का सेवन करने के लिए लोगों को किया गया जागरूक श्री अन्न अपनाएं शरीर को मजबूत बनाएं कुकिंग प्रतियोगिता का किया गया...

हापुड़। क्रीड़ा भारती द्वारा चलाये जा रहे आयाम सक्षम महिला निर्भय महिला के अंतर्गत मंगलवार से क्रीड़ा भारती महिला टीम हापुड़ 9वां सेल्फ डिफेंस एवं योग शिविर का आयोजन एस. एस.वी.इंटर कॉलेज के प्रांगण में 14 जून से 21 जून 2022 तक करने जा रही है। जिसमें प्रात:योग शिविर 05:30 से 07:00 बजे तक व सेल्फ़ डिफ़ेन्स प्रशिक्षण सायं: 5:00 से 7:00 तक रहेगा।
भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री व क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा की क्रीड़ा भारती पूरे देश को स्वस्थ और निरामय जीवन शैली देने का कार्य कर रही है ताकि सभी खेलें। यह 30 वर्षों से खेल को आगे बढ़ा रही है। क्रीड़ा भारती ग्रामीण क्षेत्र को राष्ट्रीय पहचान देकर राष्ट्रवादी भावना जगाने का काम करती है। क्रीड़ा भारती जो कर रही है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। युवा नौजवान को किसी न किसी प्रकार का खेल अवश्य खेलना चाहिए। जिले के प्रत्येक ब्लॉक, जिला व तहसील स्तर पर क्रीडा केंद्र खोले जा रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रदेश व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका प्राप्त हो सके। कहा की आत्मरक्षा का नि:शुल्क प्रशिक्षण देगी क्रीड़ा भारती। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर आने चाहिए। स्वयं की सुरक्षा के लिए जूडो कराटे हथियार के रूप में प्रयोग किए जा सकते हैं। क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा की सेल्फ़ डिफ़ेन्स प्रशिक्षण के माध्यम से बेटियां विपरीत परिस्थितियों में अपना बचाव स्वयं कर सकती है। समय के साथ बेटियों को आत्मरक्षा के लिए स्वयं को तैयार करना होगा। कहा तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में बेटियों को सक्षम बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान तमाम विधाएं नारी को सशक्त बनाने में मददगार होगी। क्रीड़ा भारती मेरठ प्रान्त की कार्यकारिणी सदस्य व मेरठ प्रांत की सक्षम महिला-निर्भय महिला अभियान की संयोजक डा.शशि शर्मा ने बताया कि बहनों पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए क्रीड़ा भारती ने ‘सक्षम महिला-निर्भय महिला अभियान’ चलाया है। इस प्रशिक्षण वर्ग में आत्मरक्षा के गुण सिखाये जायगे।

Latest News