Friday, June 2, 2023

सर्व समाज के हित बसपा में सुरक्षित: विश्वनाथ पाल

Must read

ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

पिचौकरा व शाहपुर बाणगंगा गांव में हुआ आयोजन, श्मशाम घाट का किया निरीक्षण ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: शासन के गांव की समस्या गांव में...

रालोद बेटियों का अपमान बर्दाश्त नही करेगा: नीरपाल

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: गांव में शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि...

उद्यमिता” पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

मेरठ: स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस द्वारा उद्यमिता विकास सेल में "उद्यमिता" पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।...

उत्तर प्रदेश महिला बचाओ संघर्ष समिति ने किया जिला मुख्यालय का घेराव, साक्षी के हत्यारे को फांसी देने की मांग की

मेरठ: दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ में गुरुवार को फांसी की मांग...

बिनौली: धनौरा सिल्वरनगर गांव के अंबेडकर भवन परिसर में बुधवार को बसपा की गठित बूथ व सेक्टर कमेटियों का एक दिवसीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आहवान किया।

धनौरा सिल्वरनगर गांव में बसपा की बैठक में बोलते बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ  पाल

समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा ने सर्व समाज को राजनीति में हिस्सेदारी दिलाई। भाजपा से आज आमजन परेशान है। भाजपा ने चुनाव के समय किए गए किसी भी वायदे को पूरा नही किया। विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार तंत्र की साजिश के चलते मुस्लिम समाज को डराया गया तथा सपा से मुकाबला दिखाया गया। उन्होंने निकाय चुनाव में मजबूती से प्रत्याशियों को लड़ाने का आहवान किया। कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर पार्टी को मजबूत करें। देश की हुकूमत करने वालो ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को ईमानदारी से लागू नही किया। बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग पिछडो की लड़ाई लड़ी। पिछड़ों को आरक्षण कांसीराम व बसपा ने दिलवाया। बसपा ही सर्व समाज के हकों की लड़ाई लड़ रही है। बहन मायावती ने हर वर्ग के हितों के लिए कार्य किया है। अनिल गौतम के संचालन में हुई बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज सतपाल पेपला, जिलाध्यक्ष मांगेराम जाटव, मोहित जाटव, रवि जाटव, केवल गौतम, विक्रम भाटी, हाजी फिरोज, जय कुमार जाटव, ओमपाल राठी, इरफान पठान, राजू गौतम, शशिकांत प्रेमी आदि मौजूद रहे।

Latest News