कासगंज: शुक्रवार को सुबह 11ः00 बजे समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट, कासगंज पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि परम श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के होने के कारण उन्हें छोटे लोहिया कहा करते थे। लोकसभा व राज्यसभा के कई बार सदस्य तथा 7 बार केन्द्रीय मंत्री रहने के उपरान्त भी उनके पास एक भी अपनी गाड़ी व बंगला नहीं था।
लक्ष्मन सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक व संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रेरणा से तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में एशिया का सबसे सुन्दर व बड़ा जनेश्वर मिश्र के नाम से पार्क बनावाया। देवप्रकाश लोधी ने कहा कि वे दबे, कुचले, गरीबों, किसानों के मसीहा थे।
इस मौके पर चन्द्रपाल मिश्रा, अरूण कुमार, बृजेश पहलवान, मुनेन्द्र शाक्य, अशोक यादवू, विशाल कश्यप, रजनेश यादव, हरिओम शर्मा, विजय जैन, महेन्द्र सिंह, अभिषेक यादवू बबलू, अखिलेश यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयन्ती मनायी
