Tuesday, September 19, 2023

समाजवादी पार्टी नहीं ये नमाजवादी पार्टी है: केशव प्रसाद मौर्य

Must read

यूनिजिफ के डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान 2023 समारोह में देशभर के शिक्षक होंगे शामिल

17 सितंबर को नोएडा में यूनिजिफ की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर होंगे सम्मानित नोएडा।...

चौधरियान क्लब के तत्वाधान में आयोजित हुआ कबड्डी टूर्नामेंट

स्योहारा। क्षेत्र के सभी धार्मिक एवं समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले भाजपा से जुड़े युवा नेता अदनान अकरम ने शुक्रवार को...

बिजली घर पर चल रहे धरने पर एसडीओ ने किसानों को दी धमकी, एसडीओ की धमकी से किसानों में उबाल

स्योहारा। बिजली घर पर चल रहे धरना के आठवें दिन भी चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में जारी रहा। किसानों को संबोधित करते...

एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

चांदपुर: उप जिलाधिकारी द्वारा दिन-प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करती नजर आ रही है जिससे जनता में उप जिलाअधिकारी रितु रानी की प्रशंसा हो रही...

हापुड़: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव मौहम्मद अली जिन्ना की तारीफ कर रहे हैं। इससे उनका और उनकी पार्टी का चरित्र पता चल रहा है। अखिलेश को देश से माफी मांगनी चाहिए। यह समाजवादी पार्टी नहीं नमाजवादी पार्टी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है। माफियाओं पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
सोमवार को मनोहर हेरिटेज में भाजपा की मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। जिन्ना की तारीफ करने पर पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश ने भारत रत्न सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से कर हिदुओं का अपमान किया है। सपा शासन में हुए कारनामों के कारण प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव को कुर्सी से हटा दिया। पिछले साढ़े चार सालों से प्रदेश की योगी सरकार विकास कार्य कर रही है। गुंडों और माफियाओं पर कार्रवाई हुई है। इसलिए फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
बैठक में बोलते हुए प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया, तुष्टिकरण आदि अनेक प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान न देकर केवल अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। आज लोग स्वयं भाजपा से जुड़ रहे हैं। क्योंकि भाजपा की सरकारें देश हित में कार्य कर रही हैं।
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने लोगों को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही नए सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के पहले सत्र में मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों को टिप्स दिए गए। इसके बाद शाम चार बजे से जिला प्रभारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की गई। इस दौरान कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बैनीवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत मौजूद रहे।

Latest News