Saturday, March 25, 2023

रामवीर उपाध्याय के लिए सादाबाद की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, जनता ने लुटाया प्यार

Must read

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर  बिनौली: जिवाना गुलियान में शहीद दिवस पर नीरज सोलंकी व गांव के समस्त नौजवान साथियों ने कैंडल मार्च निकाला तथा सदैव...

चंदायन मंदिर में एसपी ने की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर  बिनौली: चंदायन गांव के प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मेले का जायजा लेने एसपी अर्पित विजयवर्गीय...

द्वितीय दिन माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी की निकली पालकी यात्रा, हुई पुष्प वर्षा

हापुड़। नवरात्र के द्वितीय दिन माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर इंद्रलोक कालोनी, टैगोर शिक्षा सदन...

भगत सिंह के विचार व्यक्तित्व से प्रेरणा ले युवा: बलजीत सिंह आर्य

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत: गुरुवार को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जीवाना में शहीद दिवस के उपलक्ष में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में...
  • क्षेत्र की जनता रामवीर उपाध्याय को देखकर हुई भावुक

सादाबाद। बुधवार को नगर में चली रामवीर उपाध्याय की आंधी ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनके प्रति जनता का प्यार अथाह है। क्षेत्र की जनता ने कहा कि फिर से जीत कर रामवीर उपाध्याय जिले का सरकार में परचम लहरायेंगे। बता दें कि बुधवार को जब रामवीर उपाध्याय पहली बार अपने प्रचार में निकले तो जनता का प्यार और स्नेह सादाबाद की सड़कों पर दिखाई दे रहा था।

प्रचार के दौरान अपनी गाड़ी में बैठकर क्षेत्रवासियों से वोट मांगते रामवीर उपाध्याय

बताते चलें कि कार्यक्रम पूर्व नियोजित था। पहले वह अस्वस्थ थे,लेकिन जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन पर रहा नहीं गया और रामवीर उपाध्याय चुनाव प्रचार करने के लिए क्षेत्रवासियों के बीच आ गये। बुधवार के चुनाव प्रचार के दौरान सादाबाद मुख्य बाजार, गोविंदपुर, बरबस, बौहरे का बांस, गीला, गुरसौठी, बेदई आदि गांवों के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया।

रामवीर उपाध्याय के चुनाव प्रचार में उमड़ा जनसैलाब

क्या गांव और क्या शहर,हर जगह रामवीर उपाध्याय के रंग में लोग रंगे दिखाई दिये। सादाबाद की सड़कों पर भगवा-ही-भगवा दिखाई दे रहा था। योगी और मोदी के नारों और भाजपा के जनहितकारी कार्यों के स्लोगन के साथ क्षेत्र की जनता के उमड़े जनसैलाब ने यह सिद्ध कर दिया कि जनता रामवीर उपाध्याय के साथ है।बताते चलें कि जैसे-जैसे उनकी हालत में सुधार होगा, वह जनता के बीच लगातार आते रहेंगे। उनके समर्थकों का कहना है कि वह फिर विधायक बनेंगे और प्रदेश की सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग भी होंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से वोट की अपील करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस, सीमा उपाध्याय

अपने पिता रामवीर उपाध्याय के लिए चुनाव प्रचार करती नीति उपाध्याय शर्मा

चुनाव प्रचार के दौरान जनता का अभिवादन करते रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय

प्रचार के दौरान उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय,उनका पुत्र चिराग उपाध्याय, पुत्री नीति उपाध्याय शर्मा, उनके भाई रामेश्वर उपाध्याय व विनोद उपाध्याय, संतोष शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता,नेता रोड शो में शामिल रहे।

Latest News