Monday, September 18, 2023

रंग और पिचकारियों से गुलजार हो गए बाजार

Must read

यूनिजिफ के डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान 2023 समारोह में देशभर के शिक्षक होंगे शामिल

17 सितंबर को नोएडा में यूनिजिफ की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर होंगे सम्मानित नोएडा।...

चौधरियान क्लब के तत्वाधान में आयोजित हुआ कबड्डी टूर्नामेंट

स्योहारा। क्षेत्र के सभी धार्मिक एवं समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले भाजपा से जुड़े युवा नेता अदनान अकरम ने शुक्रवार को...

बिजली घर पर चल रहे धरने पर एसडीओ ने किसानों को दी धमकी, एसडीओ की धमकी से किसानों में उबाल

स्योहारा। बिजली घर पर चल रहे धरना के आठवें दिन भी चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में जारी रहा। किसानों को संबोधित करते...

एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

चांदपुर: उप जिलाधिकारी द्वारा दिन-प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करती नजर आ रही है जिससे जनता में उप जिलाअधिकारी रितु रानी की प्रशंसा हो रही...
  • कई ब्रांडेड कम्पनियों ने बाजार में उतारे रंग
  • रंग व पिचकारियों की खरीदारी को उमड़ रही भीड़

बागपत। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार में इसकी तैयारियां पूरी जोर-शोर के साथ शुरू हो गई है। बाजार रंग, गुलाल व पिचकारियों से सजने लगे है। इन सब सामानों को खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
होली का पर्व 17 मार्च को तथा दुल्हैंडी का पर्व 18 मार्च को परम्परागत तरीके के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार अबीर-गुलाल आदि रंगों से सजने लगे है। कई ब्रांडेड कम्पनियों ने बाजार में अपने रंग उतारे है। जिन्हें खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिधर भी देखो उधर रंग ही रंग नजर आने लगे है। खुशबू वाले तथा स्प्रे वाले रंगों की धूम मची हुई है। रंग-बिरंगे डिजाईनों में पिचकारियां आई हुई है, जो बच्चों को खूब लुभा रही है। इसमें चाइनिज पिचकारियों की काफी डिमांड आ रही है। बंदूक, सांप, मोबाइल, स्पाइड मैन आदि कई मॉडलों में इन्हें बाजार में उतारा गया है। गुब्बारों की भी बच्चों द्वारा खूब खरीदारी की जा रही है। होली की रंग-बिरंगी केप व टोपी को खरीदने के लिए बच्चे आ रहे हैं। इसके अलावा होली पर नए-नए व्यंजन बनाये जाते है। इसके लिए व्यापारियों द्वारा होली के सामानों से दुकाने सजाई जाने लगी है। इन दुकानों से लोग सूखे मेवे, चीनी, बुरा, बेसन आदि सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। युवा वर्ग में होली को यादगार बनाने के लिए डीजे साउंड बुक कराने शुरू कर दिये है। होली पर वह रंगों के साथ डीजे साउंड पर फिल्मी गीतों पर थिरकेंगे।

Latest News