Wednesday, March 29, 2023

योगी नाथ उपाध्याय समाज का भाजपा को समर्थन

Must read

किसानों को सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए सरकार कटिबद्ध: सोमेंद्र तोमर

ऊर्जा राज्य मंत्री ने चंदायन के दुर्गा मंदिर में पहुंचकर की पूजा अर्चना ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: चंदायन स्थित प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में...

चंदायन मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नते

ऊर्जा राज्य मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर बुधवार को पहुचेंगे ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में चंदायन गांव के मां दुर्गा देवी मंदिर...

खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़ग़ुर्जर बड़ौत: नगर की गुड़ मंडी स्थित शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी में जिला खेल सम्मान समारोह एव हवन कार्यक्रम का आयोजन...

घाट पर हाट (श्री अन्न मेले) मिलेट्स मेले का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

मोटे अनाजों का सेवन करने के लिए लोगों को किया गया जागरूक श्री अन्न अपनाएं शरीर को मजबूत बनाएं कुकिंग प्रतियोगिता का किया गया...
  • सभी सीटों भाजपा के लिए काम करेगा योगी समाज: तेजपाल सिंह

मेरठ। अखिल भारतीय योगी, नाथ, उपाध्याय समाज सेवा संगठन ने इस विधान सभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का एलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हमारा समाज हर संभव प्रयास करेगा। विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण चुनाव के लिए उन्होंने मेरठ-गाजियाबाद सीट पर अपने समाज की ओर से जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय को उम्मीदवार घोषित करते हुए भाजपा से उन्हें टिकट देने की भी मांग की।
अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह और चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं रेलवे बोर्ड भारत सरकार के सदस्य रामवीर भट्टी रविवार को मेरठ में तेजगढ़ी चौराहे पर स्थित होटल आॅल इज वेल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर रामवीर भट्टी ने जातिवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील की। योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि पिछले दिनों संगठन के प्रतिनिधि मंडल की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात हुई। हमने इस विस चुनाव में भाजपा से पांच सीटें मांगे जाने की बात करने सामने रखी। एक भी टिकट न मिलने पर अपनी नाराजगी भी जताई। तावड़े ने भाजपा के लिए काम करने और भविष्य में पूरा ध्यान रखे जाने का आश्वासन दिया। उसी दिन से योगी तेजपाल सिंह और रामवीर भट्टी वेस्ट यूपी के दौरे पर हैं। अभी तक वह शामली,सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ जिले का दौरा कर भाजपा को समर्थन देने और भाजपा उम्मीदवारों को चुनाव जिताने की अपील अपने समाज के लोगों से कर चुके हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने मेरठ का दौरा किया। रामवीर भट्टी ने कहा कि मोदी आज देश के ही नहीं सारी दुनिया के नेता हैं। योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री यूपी में पहले नहीं बना। उन्होंने भाजपा को ही राष्ट्रवादी पार्टी बताया। योगी तेजपाल सिंह ने मांग की कि भाजपा विकास उपाध्याय को विधान परिषद चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाये। उन्होंने कहा कि योगी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है,आज भी है और आगे भी रहेगा। लेकिन इसके बदले भाजपा को भी इस समाज को पूरा मान-सम्मान देना होगा। मेरठ दक्षिण सीट पर उन्होंने डा.सोमेंद्र तोमर को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक,आपदा राहत विभाग प.उप्र आलोक सिसौदिया के सामने पूरे समाज की ओर से भाजपा को समर्थन की घोषणा की गई। आलोक सिसौदिया ने इसके लिए पार्टी की ओर से सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अ.भा.यो.ना.उपा. समाज के प.उप्र अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री योगी मुनीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, जगमाल उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय आदि समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Latest News