Saturday, March 25, 2023

यूपी में नई सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश

Must read

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर  बिनौली: जिवाना गुलियान में शहीद दिवस पर नीरज सोलंकी व गांव के समस्त नौजवान साथियों ने कैंडल मार्च निकाला तथा सदैव...

चंदायन मंदिर में एसपी ने की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर  बिनौली: चंदायन गांव के प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मेले का जायजा लेने एसपी अर्पित विजयवर्गीय...

द्वितीय दिन माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी की निकली पालकी यात्रा, हुई पुष्प वर्षा

हापुड़। नवरात्र के द्वितीय दिन माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर इंद्रलोक कालोनी, टैगोर शिक्षा सदन...

भगत सिंह के विचार व्यक्तित्व से प्रेरणा ले युवा: बलजीत सिंह आर्य

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत: गुरुवार को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जीवाना में शहीद दिवस के उपलक्ष में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में...
  • कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद कांग्रेस-रालोद गठबंधन की अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि जयंत को कांग्रेस ने पंजाब में सीटें व राज्यसभा भेजने की पेशकश की है।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की मुलाकात के बाद प्रदेश में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। चर्चा है कि जयंत को कांग्रेस की तरफ से पंजाब विधानसभा चुनाव में सीटें देने और राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया गया है। उधर, रालोद के थिंक टैंक का मानना है बसपा और कांग्रेस का गठबंधन होना मुश्किल है। जबकि बिना बसपा के इस गठबंधन के कोई मायने नहीं होंगे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि उनका रालोद के साथ मजबूती से गठबंधन है। बस सीटों का बंटवारा होना है। ठीक यही बात रविवार दोपहर रालोद प्रमुख चौधरी जयंत ने भी लखनऊ में प्रेस वार्ता में कही थी, लेकिन शाम को कुछ और ही सियासी सीन नजर आने लगा।
दिल्ली लौटते समय जयंत ने वह फ्लाइट छोड़ दी, जिससे अखिलेश भी दिल्ली जा रहे थे। उसके बजाय वह कांग्रेस के निजी विमान में प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले प्रियंका के साथ लखनऊ हवाई अड्डे पर भी काफी देर जयंत की बातचीत हुई।
चर्चा है कि कांग्रेस ने इस मुलाकात में जयंत को नया ऑफर दिया है। यूपी के साथ पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कहा गया है कि रालोद को पंजाब में कांग्रेस कुछ मजबूत सीटें देंगी। किसान आंदोलन के बाद रालोद को भी यह विकल्प अच्छा दिख रहा है। इसके अलावा जयंत को छत्तीसगढ़ या पंजाब के बूते राज्यसभा भेजने का ऑफर देने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं, भविष्य में हरियाणा में मिलकर नए समीकरण बनाने की बात रखी गई है।
प्रस्ताव पर गंभीरता से हो रहा विचार
जानकारों के मुताबिक इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है। पर, कांग्रेस बसपा से भी संपर्क साध रही है। गणित यह तैयार किया जा रहा है कि बसपा, रालोद और कांग्रेस अगर साथ आएं तभी कुछ मजबूती आ सकती है। उधर, बसपा भी इस पूरे सीन पर पैनी नजर रखे है। चूंकि बसपा के मजबूत सिपहसालार भी लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। ऐसे में नए समीकरण बसपा को भी संजीवनी दे सकते हैं।
…पर सीटों पर दावे से खड़ा होगा संकट
जिन सीटों पर रालोद और सपा के अपने-अपने दावे हैं, उन्हीं सीटों पर बसपा भी अपने को मजबूत मानती है। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर की सीटों पर रालोद इस समय मजबूत दावा पेश कर रही है। सपा के साथ भी इन्हीं सीटों पर सबसे ज्यादा मंथन है। यदि नया गठबंधन हुआ तो इन्हीं सीटों पर फिर से अपने-अपने दावे होंगे।
बसपाई रणनीतिकार भी इस नई चर्चाओं का गहनता से अध्ययन कर रहे हैं। उनकी निगाह इन्हीं सीटों पर है। हालांकि प्रत्यक्ष तौर पर सपा और रालोद नेता दोनों ही इन चर्चाओं के बजाय इसी बात पर जोर दे रहें है कि सपा और रालोद का गठबंधन है और मजबूती से चुनाव लड़ेगा। जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

Latest News