Wednesday, March 29, 2023

यूपी चुनाव 2022: योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- सपा ने किया आजमगढ़ के लोगों का अपमान

Must read

किसानों को सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए सरकार कटिबद्ध: सोमेंद्र तोमर

ऊर्जा राज्य मंत्री ने चंदायन के दुर्गा मंदिर में पहुंचकर की पूजा अर्चना ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: चंदायन स्थित प्राचीन सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में...

चंदायन मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नते

ऊर्जा राज्य मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर बुधवार को पहुचेंगे ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में चंदायन गांव के मां दुर्गा देवी मंदिर...

खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़ग़ुर्जर बड़ौत: नगर की गुड़ मंडी स्थित शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी में जिला खेल सम्मान समारोह एव हवन कार्यक्रम का आयोजन...

घाट पर हाट (श्री अन्न मेले) मिलेट्स मेले का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

मोटे अनाजों का सेवन करने के लिए लोगों को किया गया जागरूक श्री अन्न अपनाएं शरीर को मजबूत बनाएं कुकिंग प्रतियोगिता का किया गया...
  • यूपी चुनाव 2022: आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि पूरे यूपी के साथ आजमगढ़ जिले की जनता अब अखिलेश यादव के छलावे में नहीं आने वाली है।

आजमगढ़ : अखिलेश यादव के गढ़ में आए प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बातचीत करते हुए आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि अखिलेश यादव ने दो वर्ष कोरोना कॉल में यहां की जनता का हाल-चाल लेने दो बार भी नहीं आए, जबकि भाजपा के लोग निरंतर सेवा ही संगठन के तहत काम करते रहे। पूरे कोविड कॉल में भाजपा के लोग जनता के बीच में ही रहे। अब चुनाव आ गया है, सपा के लोग बरसाती मेढ़क की तरह सड़कों पर निकल पड़े हैं।

  • समाजवादी पार्टी पर लगाया यह गंभीर आरोप
    आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि पूरे यूपी के साथ आजमगढ़ जिले की जनता अब अखिलेश यादव के छलावे में नहीं आने वाली है। सपा की सरकार ने आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम किया। इस बात को जनता बहुत अच्छी तरीके से जान चुकी है। प्रदेश व जिले की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। आने वाले चुनाव में आजमगढ़ में भी भाजपा को बहुमत मिलने जा रहा है।
    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोगों ने जिले के लोगों का सम्मान किया है। आज यहां के लोगों को बाहर होटल में कमरे मिलने लगे हैं। पूर्व की सपा सरकार ने यहां की जनता का अपमान किया। सिर्फ आतंकवादियों के सम्मान के कारण यहां की जनता को अपमानित होना पड़ा, और इस बात को यहां के लोग भलीभांति समझते हैं।

 

Latest News