Friday, June 2, 2023

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ब्लॉक परिसर में हुआ 18 जोड़ो का विवाह

Must read

ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

पिचौकरा व शाहपुर बाणगंगा गांव में हुआ आयोजन, श्मशाम घाट का किया निरीक्षण ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: शासन के गांव की समस्या गांव में...

रालोद बेटियों का अपमान बर्दाश्त नही करेगा: नीरपाल

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली: गांव में शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि...

उद्यमिता” पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

मेरठ: स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस द्वारा उद्यमिता विकास सेल में "उद्यमिता" पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।...

उत्तर प्रदेश महिला बचाओ संघर्ष समिति ने किया जिला मुख्यालय का घेराव, साक्षी के हत्यारे को फांसी देने की मांग की

मेरठ: दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ में गुरुवार को फांसी की मांग...

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: विकास खंड स्तरीय सामूहिक विवाह का आयोजन बिनौली ब्लॉक परिसर में हुआ। जिसमें 18 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। बीडीओ राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 18 जोड़े,1 मुस्लिम और शेष 17 जोड़े हिन्दू रीति रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत स्तर से शादियां संपन्न हुई। विवाह कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने फूल बरसाकर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। इस शानदार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजनों ने भाग लिया।
शासन की ओर से नव दंपत्ति को 35 हजार का चैक, 6 हज़ार व्यवस्था स्वरूप और 10 हज़ार का सामान भेंट किया। एडीओ समाज कल्याण परवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अनिल कीर्तज , एडीओ संजय कुमार, एडीओ सत्यपाल सिंह, सचिव अंकुर भारद्वाज, अनिल मान, रवींद्र यादव, निशांत चौधरी, गौरव राणा, कुबेर, कोटिल्य धामा, मोहित उज्ज्वल सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।

Latest News